Jharkhand news update-हाईटेक प्लांट नर्सरी से कोयलांचल में होगी हवा शुद्ध! कैंपा की मदद से वन विभाग ने विकसित की नर्सरी

Jharkhand News update

Jharkhand news update-झारखंड का कोयलांचल कहे जाने वाले धनबाद की हवा शुद्ध करने के लिए झारखंड वन विभाग (Jhrakhand Forest Department) कोई ना कोई कदम उठाता रहता है। इसी कड़ी में वन विभाग ने धनबाद के कुंडी में एक हाईटेक नर्सरी भी विकसित की है जहां लोगों को मनचाहा पौधा मनचाहे दाम पर मिल रहा है। वृक्षारोपण के दौरान ये पौधे मुफ्त में भी बांटे जाते हैं। इनमें साल, शीशम, सखुआ, पीपल जैसे पौधे हैं।

Jharkhand news update-हाईटेक प्लांट नर्सरी (Hightech plant nursery) क्या है-

पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र सबसे ठोस उपाय है। सरकार अब पौधारोपण को तकनीकी और नए तरीकों से जोड़कर समृद्ध बनाने की जुगत हो रही है। इसी कड़ी में सरकार की कैंपा योजना के तहत मिलने वाली फंड से हाईटेक नर्सरी को विकसित किया जा रहा है। धनबाद के कुम्ढी में विकसित हाईटेक नर्सरी में 100 समूह के पौधे हैं। इनमें साल, सखुआ और शीशम के अलावा कई पौधे हैं।

ग्रीन होम के लिए इन पौधों को लेने के लिए सिर्फ 5 रुपये की शुल्क ली जाती है। वन विभाग इन्हें बड़ा जतन से विकसित करता है। इस तरह की नर्सरी की मदद से कोयलांचल के लोगों को स्थानीय खनन से होने वाले प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। धनबाद डीएफओ विकास पालीवाल के मुताबिक वन विभाग सिर्फ वन में ही नहीं बल्कि सरकार की योजना अब वन से बाहर भी पौधे उगाने की है। (देखें वीडियो)

अगर आप भी अपने घर या जमीन पर उपयोगी पौधे लगाने बागवानी करने का शौक रखते हैं। अगर आप झारखंड के धनबाद में रहते हैं तो आपके लिए कुण्डी का यह हाईटेक नर्सरी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसको आप कमाई का जरिया भी बना सकते हैं। हाईटेक नर्सरी का मकसद उन्नत नर्सरी निर्माण के लिए सब्सिडी देना, उन्नत किस्मों के पौधों को बढ़ावा देना, पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और रोजगार सृजित करना है।

यह भी पढ़ें-

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026