Party drug-राजस्थान और गुजरात में चल रहे थे पार्टी ड्रग्स के लैब, एनसीबी एटीएस के छापे में सैकड़ो करोड़ की ड्रग बरामद

party drug

Party drug-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) और गुजरात पुलिस की एटीएस ने राजस्थान और गुजरात में चल रही पार्टी ड्रग के लैब का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत चलाए गए अभियान में अब तक 300 करोड़ की ड्रग जब्त की गई है। इस सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान अभी जारी है और उम्मीद की जा रही है कि अभी और लैब पकड़े जाएंगे। जब्त ड्रग को म्याउं म्याउं के नाम से भी जाना जाता है।

Party drug-इस तरह चला ऑपरेशन प्रयोगशाला

एनसीबी के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक गुजरात पुलिस के एटीएस को सूचना मिली थी कि मेफेड्रोन नामक पार्टी ड्रग बनाने के लैब गुजरात और राजस्थान में चल रहे हैं। इस तरह के लैब को पकड़ने के लिए एनसीबी मुख्यालय की ऑपरेशन टीम और एटीएस गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम बनाई गई। तीन महीने तक चले इस ऑपरेशन के बाद संयुक्त टीम ने लैब और लिप्त आरोपियों की पहचान कर ली।

इसके बाद एक साथ की गई छापेमारी में 149 किलो मेफेड्रोन(पावडर और लिक्विड), 50 किलो इफेड्रीन और 200 लीटर एसीटोन बरामद किया गया। ये छापेमारी राजस्थान स्थित जालौर के भिनमल, जोधपुर के ओसियन और गांधीनगर में की गई थी। लैब चला रहे मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेफेड्रोन, को 4-मिथाइलमेथकैथिनोन, 4-एमएमसी और 4-मिथाइलफेड्रोन के रूप में भी जाना जाता है, एम्फ़ैटेमिन और कैथिनोन वर्गों की एक सिंथेटिक उत्तेजक दवा है। इनके नामों में ड्रोन, एम-कैट, व्हाइट मैजिक, “म्याऊ म्याऊ” और बबल शामिल हैं। पार्टी ड्रग के लैब संचालित करने वाले बड़े ड्रग सिंडिकेट के सदस्य माने जा रहे हैं।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026