Sapne me ma Durga ka dikhai dena-मां दुर्गा का सपना आए तो एक खास संदेश देने के लिए ही जाना जाता है। सपने में मां दुर्गा को देखने के कई मतलब हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने भविष्य का कोई ना कोई संकेत तो जरूर देते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि अगर सपने में आपको किसी दिन मां दुर्गा दिखाई दे जाएं तो उसका क्या-क्या मतलब हो सकता है।
Sapne me ma Durga लाल जोड़े में दिख जाएं मां दुर्गा
सपने में अगर आपको मां दुर्गा लाल जोड़े में दिखाई दे जाएं तो समझ जाइए आप भाग्यशाली हैं। आपकी हर परेशानी अब दूर होने वाली है। सभी कष्टों से आपको मुक्ति मिलने वाली है। कैरियर और व्यापार में अब सफलता मिलने का वक्त आ गया है। यदि मां दुर्गा की प्रतिमा भी दिखाई दे जाए तो वह भी शुभ संकेत होता है।
संतान प्राप्ति के योग-
यदि काफी समय से संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है। लगभग सारे उपाय नाकाम रहे हैं। इसी बीच आपको सपने में मां दुर्गा दिख जाएं तो मान के चलिए कि आपको संतान प्राप्ति हो सकती है। लेकिन मां अगर काले वस्त्रो में दिखाई दें तो यह शुभ संकेत नहीं है।
शेर पर सवार मां का दिखाई देना
अगर सपने में मां दुर्गा शेर पर सवार दिखाई दें तो इसका भी एक खास अर्थ है। वैसे तो इसका भी संकेत शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसे सपने का मतलब सभी समस्याओं के समाप्त होने से है लेकिन अगर शेर दहाड़ते हुए दिखे तो यह शुभ संकेत नहीं है। मतलब कोई परेशानी आपको घेर सकती है।
मां को क्रोधित देखना
नींद में यदि मां क्रोधित रूप में दिखें तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप कोई गलत काम कर रहे हैं और मां सपने में आकर संकेत दे रही हैं, साथ ही इसका मतलब शारीरिक कष्ट से भी है।
- delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा
- इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप
- ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच
- ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का जाल कैसे काम करता है ? जानिए पहचान, खतरे और बचने के तरीके
- CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? कब आएगा रिजल्ट ?
DISCLAIMER-उपरोक्त जानकारी केवल धार्मिक मान्यताओं औऱ जानकारियों पर आधारित है। Indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता।






