सपने में छाता देखना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा मतलब

sapne me umbrella dekhna

sapne me Chhata dekhna-बारिश से बचने के काम आने वाला छाता जब सपने में दिखाई दे तो इसका एक खास संकेत होता है। सपने में कभी एक तो कई बार कई छाता दिखाई पड़ता है। यही नहीं सपने में काले रंग या दूसरे रंग का छाता भी दिखता है। मगर सपने में छाता देखने का संकेत अलग-अलग है। गहरी नींद में आए सपने का महत्व काफी होता है और इसका मतलब भी जानना जरूरी है। आइए सपने में छाता देखने का संकेत समझें।

sapne me Chhata dekhna hindi

स्वपन्न शास्त्र की माने तो छतरी का सपना अच्छा होता है। लेकिन सपने में छतरी को किस अवस्था में देखा गया है इसका शुभ अशुभ फल भी इसी पर निर्भर करता है। सपने में छाता देखना यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आप चिंता मुक्त होने वाले हैं। मान्यता है कि ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के जीवन से सारी मुसीबतों की समाप्ति होती है।

सपने में छाता खरीदना भी शुभ स्वपन्न की श्रेणी में आता है। इसका संकेत है कि जल्द ही आप किसी मुसीबत में पड़े शख्स की मदद करने वाले हैं। इसका मतलब है कि आप एक नेक काम करने वाले हैं जिसकी वजह से लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसी तरह अगर आपने सपने में छतरी बेचना देखा है तो यह शुभ सपना नहीं है इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आप किसी परेशानी में पड़ने वाले हैं।

सपने में छाता उड़ना भी अच्छा नहीं है यह भविष्य में होने वाली हार की तरफ संकेत देता है। सपने में काला छाता देखना भी अच्छा नहीं माना गया है इसका मतलब है आने वाले दिनो में आपका कोई नजदीकी धोखा देने वाला है। सपने में रंगीन छाता देखना आपके सामाजिक स्वभाव का सूचक है। इसका मतलब है कि लोगों के बीच रहना आपको पसंद है। सपने में छाता का चोरी होना आने वाले समय में असमंजस का संकेत है। बहुत सारी छतरी देखना खुशियों का संकेत है।

यह भी पढ़ें-

(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026