CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? कब आएगा रिजल्ट ?

CBSE 12ूप का रिजल्ट कैसे देखें

CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें ? यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के दिमाग में चल रहा है। सीबीएसई बोर्ड 12 वीं क्लास का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। वैसे तो रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट https://www.cbse.gov.in/ पर देख सकते हैं। मगर रिजल्ट देखने के और भी आसान तरीके हैं जिसे हम यहां बताने जा रहे हैं।

CBSE 12वीं का रिजल्ट चेक करने के तरीके

सीबीएसई 12 वीं क्लास का रिजल्ट आने वाला है। वैसे तो इसे चेक करने के लिए सरकारी अधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ ही उचित होता है। मगर रिजल्ट वाले दिन साइट पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण साइट की रफ्तार स्लो हो जाती है। इसी के मद्दे नजर इस बार भी बोर्ड ने तीन अलग-अलग सर्वर की व्यवस्था की है। ताकि छात्रों को परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ेंः सीबीएसई ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या है नए बदलाव

इस बोर्ड परीक्षा में 18.59 लाख विधार्थियों ने 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच परीक्षा दी थी। उम्मीद है कि 11 से 17 मई 2026 के बीच बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दे। सीबीएसई डिजिलॉ़कर पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध करवाता है। रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट डाउन लोड करने के लिए “Education” सेक्शन में जाकर सीबीएसई बोर्ड चुनना होगा। रोल नंबर और पासिंग का साल डालते ही मार्कशीट मिल जाएगी।

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर इंटरनेट नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध करवाता है। मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जानकारी एक निर्धारित फार्मेट में टाइप करनी होती है। ” CBSE 12 रोल नंबर जन्म तिथि स्कूल नंबर सेंटर नंबर” लिख कर मैसेज 7738299899 पर भेजना होता है। कुछ ही देर में सबजेक्ट के हिसाब से अंक एसएमएस पर मिल जाते हैं।

उमंग ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट

मोबाइल से रिजल्ट देखने के लिए उमंग ऐप की मदद ले सकते हैं। भारत सरकार का UMANG ऐप एक अच्छा विकल्प है। इस ऐप को डाउनलोड कर इसमें सीबीएसई सर्च करें। इसके बाद कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरते ही पूरा स्कोरकार्ड मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बहुत आसान है। अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Senior School Certificate Examination Result 2026” का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी भरनी होती है। सबमिट करते ही स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
31-05-2026