ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का जाल कैसे काम करता है ? जानिए पहचान, खतरे और बचने के तरीके

ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग का अवैध नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। फर्जी बोनस, क्रिकेट सट्टेबाजी और सोशल मीडिया प्रचार के जरिए लोग डिजिटल जाल में फंस रहे हैं। जानिए इससे बचने के आसान और जरूरी उपाय।
ऑनलाइन बेटिंग ऐप और साइबर चेतावनी का प्रतीकात्मक दृश्य

क्या आपको भी “घर बैठे पैसा कमाएं”, “100% जीत”, “IPL में पक्का फायदा” जैसे संदेश मिलते हैं। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर तेजी से दिखाई दे रहे इन संदेशों से सावधान रहिएगा। पहली नजर में आकर्षक लगने वाले ये संदेश असल में अवैध रू से चल रहे ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का सबसे बड़ा जाल है।

यह भी पढ़ेंः गेमिंग मनी लॉन्ड्रिंग: अपराधी इन-गेम परचेज़ का दुरुपयोग कैसे करते हैं?

भारत में डिजिटल भुगतान और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क भी तेजी से फैल रहे हैं। कई प्लेटफॉर्म खुद को गेमिंग ऐप बताते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर वे सट्टेबाजी, रेफरल नेटवर्क और आर्थिक धोखाधड़ी चला रहे होते हैं।

ऑनलाइन गेमिंग और जुआ के जाल में ऐसे फंसते हैं लोग

अप्रैल 2026 में हैदराबाद पुलिस ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्रचार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 184 सोशल मीडिया प्रोफाइल और 801 पेड विज्ञापन हटाए। जांच में सामने आया कि कई अकाउंट Instagram, Facebook और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंच रहे थे। इनका मकसद क्रिकेट और IPL जैसे बड़े आयोजनों के दौरान लोगों को आसान पैसे का लालच देकर बेटिंग ऐप्स तक ले जाना था।

जरूर पढ़ेंः गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान

पुलिस के अनुसार फरवरी 2026 से अब तक कुल 427 प्रोफाइल और 1,903 विज्ञापन हटाए जा चुके हैं। छह एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई वित्तीय चैनलों की जांच जारी है। जांच एजेंसियों को ऐसे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन भी मिले हैं। कुछ हैंडल मलेशिया और दुबई से संचालित पाए गए, जबकि उन्हें चलाने वाले भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं।

ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क अब पुराने सट्टेबाजी मॉडल से काफी आगे निकल चुके हैं। ये लोग सीधे “सट्टा” शब्द का इस्तेमाल करने के बजाय खुद को गेमिंग, फैंटेसी स्पोर्ट्स या प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म के रूप में पेश करते हैं।

धोखेबाज़ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फर्जी निवेश सलाह और वायरल वीडियो का सहारा लेते हैं। कई बार AI आधारित डीपफेक वीडियो भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें किसी सेलिब्रिटी को ऐप का प्रचार करते दिखाया जाता है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक IPL और बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट ऐसे नेटवर्क के लिए सबसे बड़ा मौका बन चुके हैं। “मैच प्रेडिक्शन”, “फिक्स ऑड्स” और “100% जीत” जैसे दावे लोगों को तेजी से आकर्षित करते हैं।

यूजर्स को पहले छोटे बोनस दिए जाते हैं। बाद में उन्हें ज्यादा रकम लगाने और नए लोगों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यही मॉडल कई बार डिजिटल चिटफंड जैसा रूप ले लेता है।

क्या कहता है भारत का कानून

भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग नियम 2026 लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य वास्तविक धन वाले गेम्स और अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण करना है। इसके तहत ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण (OGAI) की स्थापना की गई है।

सरकार के पास आईटी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत अवैध वेबसाइट और ऐप ब्लॉक करने का अधिकार है। मार्च 2026 तक हजारों संदिग्ध साइटों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सरकार ने VPN सेवाओं को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है ताकि प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म तक पहुंच रोकी जा सके।

ऑनलाइन गेमिंग और जुआ के खतरे

अवैध ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग केवल पैसे हारने तक सीमित नहीं है। कई मामलों में यूजर्स के बैंक खाते, UPI जानकारी और निजी डेटा तक खतरे में पड़ जाते हैं।

  • आर्थिक धोखाधड़ी
  • गेमिंग और सट्टेबाजी की लत
  • डेटा चोरी और पहचान का दुरुपयोग
  • मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ाव
  • मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं

विशेषज्ञ मानते हैं कि बहुत से लोग शर्म या डर की वजह से शिकायत नहीं करते, जिससे ऐसे नेटवर्क लंबे समय तक सक्रिय बने रहते हैं।

कैसे रहें सुरक्षित ?

  • किसी भी “गारंटीड कमाई” वाले ऐप पर भरोसा न करें
  • केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करें
  • सोशल मीडिया पर मिले बेटिंग लिंक से दूरी रखें
  • बैंक OTP और UPI PIN साझा न करें
  • संदिग्ध वेबसाइट की शिकायत cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर करें
  • VPN के जरिए प्रतिबंधित साइटों तक पहुंचने से बचें

हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अवैध ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग अब केवल मनोरंजन का मामला नहीं रह गया है। यह साइबर अपराध, आर्थिक धोखाधड़ी और डिजिटल नेटवर्क का बड़ा खतरा बन चुका है। ऐसे में जागरूकता और समय पर रिपोर्टिंग ही इस जाल को कमजोर करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026