मेटा के नए नियम क्या हैं? आपके लिए क्या बदला ? जान लें सारी बात

क्या आप जानते हैं मेटा के नए नियम क्या हैं? मेटा की एन्क्रिप्शन नीति में परिवर्तन हो रहा है। मेटा ने इस सिलसिले में बड़ी घोषणा की है।
मेटा के नए नियम क्या हैं

क्या आप जानते हैं मेटा के नए नियम क्या हैं? मेटा की एन्क्रिप्शन नीति में परिवर्तन हो रहा है। मेटा ने इस सिलसिले में बड़ी घोषणा की है। आइए जानते हैंं कि मेटा की एन्क्रिप्शन नीचि में परिवर्तन से गोपनीयता पर क्या संभावित प्रभाव हो सकते हैं। यह भी जानते हैंं कि यह सब क्यों और कब हो रहा है।

मेटा के एन्क्रिप्शन नीति में क्यों हुआ बदलाव

मेटा ने 8 मई 2026 से इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज से एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटा दिया। यह सुविधा 2023 में शुरू हुई थी। इसके तहत संदेशों को केवल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले तक सीमित रखती थी। एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटाने का निर्णय मार्च 2026 में न्यू मैक्सिको जूरी के फैसले के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है।

यह भी पढेंः मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया

इस मामले में मेटा पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। आरोप था कि कंपनी ने प्लेटफार्म की सुरक्षा को लेकर यूजर को गुमराह किया। इसकी वजह से बाल शोषण जैसी घटनाएं हुईं।

एन्क्रिप्शन हटाने के ये हैं कारण

मेटा के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण बाल सुरक्षा की चिंता है। मेटा अब संदेशों को स्कैन कर सकता है, ताकि बाल यौन शोषण सामग्री, ग्रूमिंग प्रयास और अन्य ऑनलाइन अपराधों के बारे में समय पर जानकारी मिल सके। इसके अलावा इससे अब कानूनी आदेशों और जांच का पालन करना आसान होगा। हानिकारक सामग्री की पहचान जल्दी की जा सकती है।

ये होंगे परिणाम

नेटा के इस फैसले से बाल यौन शोषण सामग्री की पहचान और रोकथाम में मदद मिलेगी। मेटा के स्वचालित स्कैनिंग टूल रियल टाइम में हानिकारक सामग्री को चिन्हित कर सकते हैं। इसके अलावा रिपोर्टिंग सिस्टम के साथ बेहतर एकीकरण हो सकेगा।

आपके लिए क्या बदला

आपके संदेश अब अभेद्य नहीं रहेंगे। मेटा स्वयं संदेश सामग्री तक पहुंच सकता है। कानूनी आदेशों या वारंट आदि के माध्यम से भी आपके संदेशों को पढ़ा जा सकता है। हैकर्स या साइबर अपराधी इसका लाभ उठा सकते हैं। निजी बातचीत कॉरपोरेट या सरकारी निगरानी में आ सकती है।

आपको क्या करना चाहिए

• इंस्टाग्राम डीएम में अत्यधिक संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।
• गोपनीय संचार के लिए E2EE वाले प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करें।
• फ़िशिंग या प्रतिरूपण जोखिमों से सतर्क रहें

यह निर्णय नाबालिगों की सुरक्षा और डिजिटल गोपनीयता के बीच संतुलन का प्रतीक है। बच्चों की सुरक्षा में सुधार होगा, लेकिन संदेश तभी उजागर होंगे जब मेटा के सर्वर हैक हों — अन्यथा वे मेटा के नियंत्रित पहुँच में रहेंगे।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
22-09-2026