सपने में ततैया देखना शुभ है या खतरे का संकेत? जानिए पूरा अर्थ

sapne me tataiya dekhna

सपने में ततैया देखनाः सपने में आई चीजें जिंदगी में होने वाले बदलाव का तो संकेत करती ही हैं। इंसान के लिए ततैया सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनो का प्रतिनिधित्व करता है। जाहिर है ततैया का सपना भी हमारी जिंदगी में आने वाले कई बदलावों की ओर संकेत कर रहा होता है। मतलब ये कि ततैया का सपना आने वाले सकारात्मक परिणाम का सूचक भी हो सकता है और गहरी विश्वासघात का संकेत भी।

यह भी पढ़ेंः सपने में सांप देखना शुभ है या अशुभ? जानें 10 असली मतलब

सपने में ततैया देखनाः किस हालात में क्या संकेत

अगर सपने में ततैया को डंक मारते हुए देखें तो सावधान हो जाएं। मान्यता है कि ऐसा सपना किसी के द्वारा होने वाले विश्वासघात का संकेत है। सपने में दिखने वाली पीली ततैया भी इसी तरह का संकेत देती है। मान्यता है कि पीली ततैया देखने का मतलब है कि आप अपनी ही धुन में व्यस्त रह रहे हैं और इस वजह से आपको अपने आसपास होने वाली साजिश के बारे में कुछ पता नहीं लग रहा है।

यह भी पढ़ेंः सपने में बंदर देखना बताता है जीवन का यह संकेत

ततैया के बारे में सपने आपके जीवन में आक्रमकता और शत्रुता के परिचायक होते हैं। सपने में ततैया सावधान भी करती हैं कि आप सजग और सावधान रहें। ततैया के सपने की व्याख्या इस तरह भी की गई है कि सपना आने का मतलब है कि आप अपने आसपास के माहौल और लोगों को कड़ी कसौटी पर परखें और उसी के अनुसार उनसे व्यवहार करें या उनके उसी तरह का परिणाम की अपेक्षा करें।

ततैया दृढ़ता और कड़ी मेहनत का भी प्रतिनिधित्व करती हैं। इसलिए ततैया का सपना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि आपको अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ होना चाहिए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत से जुट जाना चाहिए। सपने में रानी ततैया देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको फैसला लेने के लिए अधिक निष्पक्षता या संतुलन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें-

(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
14-11-2026