जानिए दिल्ली में कैसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट वाला साइबर सिंडिकेट

पश्चिमी दिल्ली की मायापुरी पुलिस ने एक संगठित साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 'म्यूल अकाउंट्स' के जरिए 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की रकम का हेरफेर कर चुका है।
मायापुरी पुलिस की गिरफ्त में म्यूल अकाउंट सिंडिकेट

दिल्ली की मायापुरी पुलिस ने एक ऐसे म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जो साइबर अपराध में मिली रकम को इधर से उधर करने में लिप्त था। इस सिलसिले में तीन पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान दीपक, कृष्ण प्रताप सिंह और शशिकांत के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ेंः म्यूल अकाउंट क्या है

ऐसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट सिंडिकेट

पश्चिमी दिल्ली पुलिस के डीसीपी दराडे शरद भास्कर के मुताबिक संदिग्ध बैंक खाते की पहचान हुई थी। एसीपी इंद्रराज सिंह मीणा की निगरानी और इंस्पेक्टर महिंदर लाल और इंस्पेक्टर अमित धानी के नेतृत्व में एएसआई सुभाष, हेडकांस्टेबल महेश, सुमेर सिंह और कांस्टेबल दीपक की टीम जांच कर रही थी।

जांच में पता लगा कि इस म्यूल अकाउंट का कनेक्शन अलग अलग राज्यों में दर्ज साइबर क्राइम की कई शिकायतों से है। जांच में यह भी पता लगा कि पीड़ितों को विभिन्न ऑनलाइन तरीकों से ठगा गया था। ठगी से प्राप्त रकम को कई चरणों वाले लेनदेन के जरिए इस खाते में ट्रांसफर किया गया था।

तकनीक जांच में पता लगा कि इस अकाउंट का इस्तेमाल संगठित साइबर सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा है। ताकि 1.5 करोड़ की रकम को दूसरी जगह भेजा जा सके।

इस तरह खोलते थे म्यूल अकाउंट

जांच में सामने आया कि यह गिरोह मुख्य रूप से बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाता था। उन्हें मोटे कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त पैसे को प्राप्त करने और फिर उसे लेयरिंग (कई खातों में घुमाना) के जरिए गायब करने के लिए किया जाता था। गिरोह ने अब तक ₹1.5 करोड़ से अधिक की राशि का ट्रांजेक्शन किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी फर्मों के नाम पर जारी चेक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पश्चिम जिले के डीसीपी (IPS) दराडे शरद भास्कर ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क और मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता या डिजिटल जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें, क्योंकि ऐसा करना आपको अनजाने में अपराध का हिस्सा बना सकता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026