सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए

सुबह का सपना सच होता है इस मान्यता को आप भी मानते होंगे। अब ये भी जान लीजिए कि सुबह के सपने में वो कौन सी पांच खास चीजें हैं जिनके दिखाई देने का मतलब बी खास होता है।
सुबह का सपना प्रतीकात्मक चित्र

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक नींद में देखे गए सपने महज कल्पना नहीं होते हैं, बल्कि ये भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत भी देते हैं। आपने भी सुना होगा कि सुबह का सपना सच हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय देखा गया सपना अक्सर शुभ फल देने वाला होता है। माना जाता है कि सुबह के सपने में कुछ खास चीजों के दिखने का मतलब सौभाग्य और खुशियां आने का संकेत है।

और पढ़ेंः सपने में गोबर के उपले देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें धन, तरक्की और भाग्य का संकेत

सुबह के सपने में दिख जाएं जब ये पांच चीजें

सुबह के सपने में अगर कुछ खास चीजें दिखाई दे तो इसका मतलब भी खास होता है। ब्रह्म मुहूर्त यानि की सुबह 3.30 से 5.30 के बीच का समय ऐसा होता है, जिसके दौरान देखे गए सपने में कुछ खास चीजें खास मतलब का संकेत देती हैं। कहा जाता है कि इस समय नींद में देखे गए सपने में अगर सोना-चांदी और धन से भरी तिजोरी दिखाई दे तो यह धन लाभ होने का संकेत है।

और पढ़ेंः सपने में मृत्यु संकेत देती है कई, नजरअंदाज ना करें

कहते हैं कि इस तरह का सपना आपके कैरियर में प्रमोशन या कारोबार में बढ़ोत्तरी का संकेत है।

सोना चांदी के बाद नंबर आता है नींद के दौरान देख गए सपने में अनाज का ढेर देखना। कहा जाता है कि सपने में अनाज का ढेर देखना मां लक्ष्मी की होने वाली कृपा का संकेत देता है। यह जीवन में समृद्धि, धन लाभ, मेहनत का फल और अचानक आर्थिक तरक्की का प्रतीक है।

इसी तरह अगर सुबह की नींद में पानी का पानी भरा घड़ा या उसके पास खड़े होने का सपना दिखे तो माना जाता है कि जीवन की परेशानियां खत्म होने वाली हैं, मान सम्मान में वृद्धि होगी। यह स्थिरता का प्रतीक है।

सुबह के सपने में अगर कमल का फूल दिखाई दे तो यह बताता है कि आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। इसी तरह सपने में नौकरी के लिए इंटरव्यू देना बताता है कि आय में बढ़ोत्तरी होने वाली है। यह सफलता का भी सूचक है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी पर आधारित है। https://indiavistar.com उपरोक्त में लिखी गई किसी भी जानकारी के सत्य होने की पुष्टि नहीं करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
07-11-2026