सपने में डरावनी चीजें देखने के मतलब जान लीजिए यहां विस्तार से

कई लोग सोते सोते अचानक जाग जाते हैं, कई बार वो डर भी जाते हैं। इन सबका कारण होती है सपने में दिखाई देने वाली डरावनी चीजें। सपने में डरावनी चीजें अपने पीछे कुछ अर्थ छोड़ जाती हैं। सपने में डरावनी चीजें जिखाई देने के मतलब क्या हो सकते हैं यह हम आपको बताने जा रहे हैं।

सपने में दिख जाए भूत

आप गहरी नींद सो रहे हैं औऱ सपने में आपको भूत या कोई अजीब प्रकार की डरावनी चीज दिखाई पड़ जाए तो संभल जाएं। इसका अर्थ है कि आपका दुश्मन आप पर भारी पड़ सकता है। वह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसा सपना किसी गंभीर नुकसान की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वाले को अगले दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा उसे मंदिर में जाकर हनुमान जी का दर्शन भी करना चाहिए।

मृत व्यक्ति का भूत देखना

नींद में सपना अगर आपको किसी मरे हुए व्यक्ति के भूत का दिखाई दे तो मान्यता है कि इसका अर्थ होता है कि वह व्यक्ति आपसे कुछ चाहता है। संभव है कि जब उसकी मौत हुई हो तो उसके मन में आपको लेकर किसी प्रकार का असंतोष रह गया हो। इसका उपाय बताया गया है कि जो मृत व्यक्ति आपको सपना दिखाई दिया हो उसके निमित किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए। सपने में मृत इंसान या भूत से बात करना भी ज्योतिष में काफी अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसे सपने बड़ी आर्थिक परेशानी की ओर इशारा करते हैं।

ऑफर-https://amzn.to/3NvlDal

स्त्री-पुरुष का भूत साथ में

सपने में स्त्री-पुरुष का भूत साथ में नजर आए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना दिखाई पड़ने पर मान लेना चाहिए कि जिस कार्य में आप लगे हैं और जिसको पूरा करने की बात दिमाग में है वह जल्द पूरा हो सकता है।

आकाश में भूत दिखाई देना

अगर सपने में आकाश में भूत दिखाई दे तो यह बड़े नुकसान का सूचक है। ऐसा सपना देखने वाले को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह दुर्भाग्य का संकेत देता है इसी तरह अगर कभी सपने में घर की छत पर भूत दिखाई दे तो भी सावधान हो जाएं। इस तरह का सपना भी अशुभ संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपके किसी बड़े काम में रूकावट आ सकती है।

मृत व्यक्ति का प्रसन्न दिखाई देना

सपने में मृत व्यक्ति अगर प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि उसका पुनर्जन्म हो गया है खासकर जब सपने में वह व्यक्ति प्रसन्नचित अवस्था में दूसरे स्थान पर दिखाई पड़े तो यही मान्यता दिखाई दे। इसका अर्थ है कि उसके जीवन में नए संबंध बनेंगे।

Disclaimer-उपरोक्त जानकारी विभिन्न मान्यताओं और माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है indiavistar.com इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती |
12-08-2026