ट्रैफिक यूनिट के एएसआई को इसलिए मिला यह ईनाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विपिन गुप्ता को 4 हजार रुपए का नकद ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। ट्रैफिक में रहते हुए विपिन गुप्ता ने एक ऐसा काम किया जिसके लिए उन्हें आला अफसरों ने प्रशस्ति पत्र के साथ साथ नकद ईनाम दिया है।

एएसआई विपिन गुप्ता दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तिलक नगर सर्किल में तैनात हैं। 13 जून को वह आउटर रिंग रोड पर केशो पुर बस डिपो के पास तैनात थे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के दौरान उन्होंने एक ऑटो को लाल सिग्नल पर करने के जुर्म में रोका। ऑटो के कागजातों की जांच में पता लगा की ऑटो अप्रैल में संसद मार्ग इलाके से चोरी किया गया था। विपिन गुप्ता ने तत्काल ऑटो चालक मंजीत सिंह को रोका और तिलक नगर पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। ट्रैफिक में रहते हुए भी वाहन चोर को गिरफ्तार करने वाले विपिन को पुरस्कृत किया गया। विपिन इसके पहले वेस्ट दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में भी रह चुके है जहां उन्होंने कई बदमाशो को दबोचा है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच | ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का जाल कैसे काम करता है ? जानिए पहचान, खतरे और बचने के तरीके | CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? कब आएगा रिजल्ट ? |
12-05-2026