Drug Darknet-ड्रग के डार्कनेट बाजार के सबसे बड़े डील का इस तरह हुआ खुलासा

Drug Darknet-ड्रग के डार्कनेट बाजार के एक बहुत बड़े डील का खुलासा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड गामागोबलीन होली स्पीरीट ऑफ असुर के करीब 15 हजार ब्लोट्स जब्त किया है। ड्रग की तस्करी के लिए डार्कनेट, सोशल मीडिया, वर्चुअल पहचान और क्रिप्टो करेंसी का सहारा लिया जा रहा था। कूरियर औऱ भारत पोस्ट के सहारे ड्रग की खेप सप्लाई हो रही थी। दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी दिल्ली जोन द्वारा की गई इस कार्रवाई में ड्रग के डार्कनेट के बहुत बड़े डील का पर्दाफाश हुआ है। इसमें छात्रों को भी लिप्त किया गया था।

Drug Darknet Details in Hindi

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक एनसीबी ने 2021 में ड्रग डार्कनेट को ध्वस्त किया था जिसमें 47 मामले दर्ज हुए थे और 40 लोग गिरफ्तार किए गए थे। पिछले एक साल से एनसीबी ड्रग के डार्कनेट बाजार में फर्जी नामों से काम कर रहे लोगों की पहचान कर रही थी। इसके लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था जिसने साइबर पेट्रोलिंग की मदद से डार्कनेट बाजार में ड्रग की डीलिंग करने वालों की पहचान का अभियान शुरू किया। इस सिलसिले में सबसे पहले गोवी निवासी एक छात्र को नोएडा की यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि विकर नाम के एक एप्प के जरिए एसएसडी का आर्डर दिया जा रहा था। इस आधार पर विकर एप्प पर ड्रग की डील कर रहे एक तस्कर की पहचान की गई। दिल्ली से भी एक लड़के को गिरफ्तार किया गया जिसके पास एलसीडी के 15 ब्लोट्स बरामद हुए। उसके घर की तलाशी में 650 ब्लोट्स और बरामद हुए। पूछताछ में उसने दिल्ली की एक लड़की के लिए काम करने की बात स्वीकार की।

ऑफर-https://amzn.to/3IZXO89

एनसीबी ने वर्चुअल पहचान के साथ ड्रग की तस्करी करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर जयपुर से डार्कनेट बाजार पर ड्रग तस्करी करने वाले एक औऱ शख्स को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9006 एसएसडी ब्लोट्स, 2.232 ग्राम आयातित गांजा और 4 लाख 65 हजार रु नकद बरामद किए गए। पूछताछ मेें पता लगा कि ड्रग की एक खेप पोस्ट के जरिए पुणे भेजी गई है। एसआईटी की टीम ने पुणे पहुंच कर डाक जब्त कर 5006 एलएसडी ब्लोट्स बरामद किए। इस दौरान नोएडा से दो और केरल से एक औऱ शख्स को गिरफ्तार किया गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच |
13-10-2026