लॉकडाउन की यह ख़ुशी काफ़ी बड़ी थी जिसने दो परिवारों के दिल भर दिए

[responsivevoice_button voice=”Hindi male” buttontext=”Listen to Post”]

यह सत्य कहानी है लॉकडाउन के दौरान दो परिवारों को मिली बेइम्तहान ख़ुशी की । हुआ यूँ कि उत्तर प्रदेश में फ़तेहपुर निवासी अरूण कुमार पेशे से सामन्य चिकित्सक हैं । 2 जुलाई 2020 तारीख़ को वो घर से अपने क्लिनिक निकले।

तभी उन्हें रास्ते में घर से 3 किलोमीटर की दूरी पर एक पर्स मिला। उस पर्स में ₹5000 नकदी व ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी कागजात थे। जिससे कभी सोचते अपने पास रख लू कभी सोचते लोटा दू। कहते है न बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। और ऐसा ही अरुण कुमार जी के साथ हुआ। उन्होंने वह पर्स लौटाने का फैसला किया।

उन्होंने सोचा की लॉकडाउन का वक्त चल रहा है। इस समय हर व्यक्ति परेशान है। किसी गरीब व्यक्ति के लिए 5000 रूपये बहुत होते हैं और ड्राइविंग लाइसेंस भी बहुत मुश्किल से बनता उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस पर उनका नाम और पता देखा। व्यक्ति का नाम सुनील शुक्ला था। उनका घर शिव कुटी गांव में था जो इलाहबाद में पड़ता था। जो की अरुण जी के घर से काफी दूर था। सुनील शुक्ला जो कि एक अध्यापक है दरिया पुर प्राथमिक विद्यालय में टीचर है।


उन्होंने उस पर्स की जानकारी फेसबुक पर डालने की सोची क्योंकि फेसबुक बहुत बड़ा नेटवर्क है। अरुण कुमार ने सुबह 9 बजे पोस्ट डाला और साथ ही अपना फ़ोन नंबर भी शेयर कर दिया । उनका यह पोस्ट बहुत ही तेजी से वायरल हुआ और 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित व्यक्ति के पास पहूँच गया और रात के 11 :30 बजे कॉल आई ।

अरुण जी का कहना है”वह व्यक्ति जिसका वह पर्स था। वह बहुत परेशान था और बिना खाए पिए ही सो गया था। तभी शुक्ला जी की पत्नी ने वायरल पोस्ट देखा। फिर तुरंत अपने पति को उठाया और मुझसे रात के 11:30 बजे बात की। “उसके बाद ही उस व्यक्ति ने खाना खाया और चैन की सांस ली। अगले दिन सुबह 10 बजे शुक्ला जी को 5000 रूपये व drive license दोनो दे दिया। अरुण कहते है ” वे बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं जो पुरी ईमानदारी से बच्चों को पढाते है ये उनकी मेहनत का पैसा जो उनको मिलना चाहिए था। शुक्ला जी की ख़ुशी उनके लिए रुपयों से ज्यादा थी। “

आज के समाज में हमे ऐसे लोगो की बहुत जरूरत है जो स्वार्थी न होकर दूसरे की मदद का सोचते है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
02-10-2026