Up transfer: उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में पहले 40 और अब 24 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादलों की नई सूची के मुताबिक कई जिलों और विभागों तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अहम पदों पर नियुक्त किया गया है।
Up transfer की यह है नई लिस्ट
तबादलों की नई लिस्ट के बारे में प्रशासन का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। तबादले की नई सूची में शामिल अधिकारियों से जल्द से जल्द पद ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

इससे पहले 40 अफसरों को इधर से उधर करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। इस लिस्ट में 15 जिलों के डीएम को भी बदला गया था। इनमे ंसे 8 को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में लगाया गया था।
सरकार ने देर रात तबादलों की लिस्ट जारी की थी। परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया था। किंजल सिंह सात माह पहले ही परिवहन आयुक्त बनी थीं। उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
योगी सरकार ने जिन जिलों के डीएम बदले हैं उनमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है।
सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को बनाया गया है। झांसी में गौरांग राठी नए डीएम होंगे। बुलंदशहर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बनाया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।
शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव होंगे। निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेवारी दी गई है। उन्नाव के डीए घनश्याम मीणा को बनाया गया है। अंजमी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी के नए डीए होंगे। इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी के जिलाधिकारी बनाया गया है। बृजेश कुमार को औरैया की कमान सौंपी गई है।
आगरा के नए DM मनीष बंसल बने हैं।अरविन्द कुमार चौहान, सहारनपुर के DM बने हैं। नितिन गौड़ को अमरोहा के DM बनाया गया है। अभिषेक गोयल को हमीरपुर DM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरनीत कौर ब्रोका रायबरेली की नई DM बनीं है।





