crime update: 65 के एक शख्स ने कैसे की थी ठगी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

crime update

crime update: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसने एक बुजुर्ग शख्स को शातिराना तरीके से लाखो रुपये की चपत लगाई थी। इस मामले में वह फरार घोषित था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एक ही प्लॉट को पहले बेचकर उसे किराए पर लेने और फिर उसे बैंक में गिरवी रख डिफाल्टर होकर ठगी करने का यह अजीबो गरीब मामला दिल्ली के मुंडका का है।

crime update: ऐसे किया था ठगी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम बृजभूषण गुप्ता है वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक उसने अपने भाई जगमोहन गुप्ता के साथ मिलकर मुंडका निवासी लखमेंदर लाकड़ा के पिता को 184 गज का एक प्लॉट बेचा था। लाखमेंडर के पिता बुजुर्ग होने का कारण संपत्ति की देखभाल नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने आरोपी के नाम जीपीए कर दिया था।

आरोपियों ने साजिश रचकर व्यवसायिक उपयोग के बहाने इस संपत्ति को लाकड़ा के पिता से किराए पर ले लिया और प्लॉट को बैंक के पास गिरवी रख दिया। किश्त ना देने के कारण बैंक ने उक्त प्लॉट को लीव कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए।

उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसीपी रमेश चंद्र लांबा और इंस्पेक्टर सतेंन्द्र मोहन की निगरानी और इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एसआई राकेश, संजय कुमार, एएसआई सुरेश, हेडकांस्टेबल ललित, बृजेश और सुरेन्द्र की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने सघन जांच के बाद बृजभूषण गुप्ता को रोहिणी के सेक्टर-11 से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 65 साल का है और उसके दो बेटे हैं। पेशे से प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाला बृजभूषण ने पुलिस के बचने के लिए कई पत्ते भी बदले हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026