जेईई मेन 2027 की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आप ही के लिए है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA ने जेईई मेन 2027 का सिलेबस जारी कर दिया है। आप अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपने विषयों के अनुसार टॉपिक्स की जानकारी लेकर स्टडी की योजना बना सकते हैं। बड़ी बात ये कि इस बार सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बीई और बीटेक में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा में गणित, भोतिक विज्ञान औऱ रसायन के कुल 54 यूनिट हैं।
यह भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ?
जेईई परीक्षा सिलेबस में खास है ये
2027 के जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को तीन मुख्य विषयों की तैयारी करनी होगी। मैथ में 14 यूनिट रखी गई है, भोतिक विज्ञान में 20 यूनिट रखी गई है और रसायन विज्ञान में भी 20 यूनिट हैं। यानि तीनों विषयों को मिलाकर 54 यूनिट है। सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है इसलिए छात्र पिछले साल के सिलेबस और नोट्स के भी तैयारी कर सकते हैं। लेकिन जानकार मानते हैं कि तैयारी करने वालों को एक बार नया सिलेबस भी देख लेना चाहिए ताकि कोई टॉपिक छूट ना जाए।
क्या पढ़ना होगा ?
तैयारी करने वाले छात्रों को यह जानना भी जरुरी है कि उन्हें गणित, भौतिक औऱ रसायन में क्या पढ़ना होगा। गणित में एल्जेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री, कोआर्डिनेट ज्योमेट्री, इंटीग्रेशन, डिफरेंशियल इक्वेशन, वेक्टर और प्रोबेबिलिटी जैसे विषय को शामिल किया गया है। इसी तरह फिजिक्स में मोशन, लॉज ऑफ मोशन, वर्क एंड एनर्जी, ग्रैविटेशन, थर्मोडायनामिक्स, इल्केट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म, ऑप्टिक्स और एटम से जुड़े विषयों को पढ़ना होगा।
इसी तरह रसायन में एटामिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, केमिकल रिएक्शंस, सॉल्यूशंस, क्लासिफिकेशन ऑफ एलिमेंट्स और आर्गेनिक केमिस्ट्री जैसे टॉपिक शामिल हैं।
इनके लिए भी सिलेबस हुआ है जारी
जेईई मेन के जरिए इंजीनियरिंग के अलावा आर्किटेक्चर और प्लानिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए भी परीक्षा होती है। बीआर्क के प्रश्नपत्र में गणित, योग्यता परीक्षा और ड्राइंग टेस्ट शामिल हैं। बीप्लानिंग के सिलेबस में गणित, योग्यता परीक्षा और योजना से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
सिलेबस के लिए https://jeemain.nta.nic.in/ की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर संबंधित सिलेबस खोलकर डाउनलोड किया जा सकता है।





