Crpf passing out parade 2026-जानिए सीआरपीएफ के सीधे भर्ती हुए इन अफसरों को

सीआरपीएफ अकादमी में 46 अधिकारियों की भव्य Passing Out Parade आयोजित, राष्ट्र सेवा की शपथ के साथ प्रशिक्षण पूर्ण।
CRPF Passing Out Parade 2026 भर्ती हुए अधिकारी

crpf passing out parade 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (crpf) अकादमी में 46 सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों ने परेड किया। इन सीधे भर्ती हुए अधिकारियों ने राष्टर सेवा हेतु अपने प्राणों की आहुति तक देने की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार थे।

crpf passing out parade 2026: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का खास संदेश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशिक्षु अधिकारियों के परिजनों के साथ पिपिंग समारोह में भी भाग लिया, जहां परिवारजनों द्वारा रैंक पहनाते समय भावनात्मक दृश्य देखने को मिले।

माननीय गृह राज्य मंत्री जी ने शानदार परेड की सराहना करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के योगदान की प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ेंः cisf: हरियाणा के नूह में सीआईएसएफ की दो बटालियन की जल्द होगी स्थापना

उन्होंने सीआरपीएफ को वीरता, ईमानदारी, त्याग और समर्पण का प्रतीक बताते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में इन अधिकारियों की क्षमता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

जानिए सीआरपीएफ के इन नए अधिकारियों को

सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों के 56वें बैच में 14 राज्यों से आए 46 प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें 2 महिला अधिकारी भी हैं। इनमें से19 अधिकारी इंजीनियरिंग डिग्री धारक हैं। 52 सप्ताह का मूल प्रशिक्षण 24 मार्च 2025 को प्रारंभ हुआ।

अकादमी द्वारा प्रदान किए गए पारंपरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों/संगठनों के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल भी संचालित किए गए, जैसे—राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संकाय द्वारा विधि सत्र, आईईडी स्कूल पुणे द्वारा आईईडी मॉड्यूल, नोएडा स्थित वीआईपी प्रशिक्षण केंद्र द्वारा वीआईपी सुरक्षा, एमडीआई गुरुग्राम द्वारा प्रबंधन सत्र, सीआरपीएफ इंटेलिजेंस स्कूल द्वारा खुफिया प्रशिक्षण, बीएसएफ बीआईएएटी देहरादून में रिवर राफ्टिंग/एडवेंचर प्रशिक्षण, और आर.ए.पी.ओ मेरठ द्वारा दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण आदि। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने एस.पी.यू.पी जोधपुर से आंतरिक सुरक्षा एवं पुलिसिंग में पीजी डिप्लोमा भी प्राप्त किया।

अपने संबोधन में सी.आर.पी.एफ के एसडीजी (प्रशासन) जकी अहमद ने गृह राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया और बल की आंतरिक सुरक्षा की बदलती चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों को उनके आगामी दायित्वों और चुनौतियों के प्रति सचेत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सी.टी.ओ/कमांडेंट (प्रशिक्षण) साधु शरण यादव ने सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों को शपथ दिलाई। सीआरपीएफ अकादमी के एस.डी.जी/निदेशक अमित कुमार ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में आसपास के विद्यालयों के बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति भी देखने को मिली।

परेड का नेतृत्व श्री खेसितो योखा, ए.सी. (टी) ने किया। प्लाटूनों का नेतृत्व क्रमशः सुश्री प्रतिष्ठा राय, ए.सी. (टी) और राजीव रंजन, ए.सी. (टी) ने किया। परेड के एडजुटेंट प्रवीण कुमार, ए.सी. (टी) रहे।

खेसितो योखा, ए.सी. (टी), को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु घोषित किया गया। उन्हें गृह मंत्री ट्रॉफी, स्वोर्ड ऑफ ऑनर, सर्वश्रेष्ठ ड्रिल और सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रशिक्षु के पुरस्कार प्रदान किए गए। सुश्री प्रतिष्ठा राय, एसी (टी), को इनडोर विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु घोषित किया गया।

श्री खेसितो योखा, ए. सी. (टी), को प्रतिष्ठित डायरेक्टर बैटन से भी सम्मानित किया गया। अंगोम रोनेश सिंह, ए. सी. (टी), को शारीरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। खेसितो योखा, ए.सी. (टी), को सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरष्कार भी दिया गया। अंकित नंदन, ए. सी. (टी), को टैक्टिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु घोषित किया गया।

स्क्वाड नंबर 2 को सर्वश्रेष्ठ स्क्वाड घोषित किया गया और उसे डी.जी., सी.आर.पी.एफ का बैनर प्रदान किया गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026