UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले

यूपी में 40 अफसरों का तबादला हुआ है। कई जिलों के डीएम नए अफसरों को बनाया गया है।
up ias transfer

UP IAS Transfer: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस में 15 जिलों के डीएम बदल गए हैं। कुल मिलाकर यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आगरा के नए डीएम अब मनीष बंसल होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेवारी अरविंद मलप्पा बांगरी को दी गई है।

UP IAS Transfer: इन जिलों के बदल गए डीएम

जिन जिलों के डीएम बदले हैं उनमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है।

सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को बनाया गया है। झांसी में गौरांग राठी नए डीएम होंगे। बुलंदशहर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बनाया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।

शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव होंगे। निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेवारी दी गई है। उन्नाव के डीए घनश्याम मीणा को बनाया गया है। अंजमी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी के नए डीए होंगे। इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी के जिलाधिकारी बनाया गया है। बृजेश कुमार को औरैया की कमान सौंपी गई है।

आगरा के नए DM मनीष बंसल बने हैं।अरविन्द कुमार चौहान, सहारनपुर के DM बने हैं। नितिन गौड़ को अमरोहा के DM बनाया गया है। अभिषेक गोयल को हमीरपुर DM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरनीत कौर ब्रोका रायबरेली की नई DM बनीं है।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट

इन विभागों में हुए तबादले

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार को बनाया गया है। श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया। आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा का पद दिया गया। दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा | ADM बनकर करता था करोड़ों के सपने पूरे करने का दावा, 60 लाख की ठगी का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | Silent Call Scam Alert: क्या आपके फोन पर भी आती हैं साइलेंट कॉल? जानिए साइबर ठगों की नई चाल |
22-06-2026