IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का

IPL के कुछ क्रिकेटरों की लंबाई इस बार चर्चा में है। ये खिलाड़ी कद से ही नहीं परफारमेंस में लंबे हैं। जानिए ऐसे खिलाड़ियों को।
IPL के लंबे क्रिकेटर

आईपीएल का 19 वां संस्करण इस महीने शुरू होने वाला है। इस बार जो एक वजह क्रिकेटरों को खास बना रही है वह है उनकी लंबाई। कई क्रिकेटरों की लंबाई क्रिकेटप्रेमियों के बीच चर्चा का विषय है। इनमें भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा सहित अन्य देशों के प्रमुख ऑलराउंडर भी शामिल हैं।

क्या IPL में चलेगा लंबाई का जादू

इस बार प्रशंसकों का ध्यान इस पर भी रहेगा कि क्या लंबाई से खेल पर फर्क पड़ रहा है या नहीं।

दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। 6 फीट 8 इंच की लंबाई वाले यानसेन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। यानसेन ने लीग में तीन फ्रेंचाइजी की ओर से शिरकत किया है। 35 मैचों में अब तक 36 विकेट लिए और 141 रन बनाए हैं।

काइल जैमीसन न्यूजीलैंड से हैं और दिल्ली कैपिटल के लिए खेलते हैं। इनका कद भी 6 फीट 8 इंच का है। ये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। लीग में दो टीमों की ओर से खेल चुके हैं। 13 मैचों में 14 विकेट झटकने का इनका रिकार्ड है।

ब्लेसिंग मुजारबानी जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी का हाइट उपरोक्त दो खिलाड़ियों के बराबर यानि 6 फीट 8 इंच है। यह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। हाल ही में पीएसएल से हटने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुजारबानी का आईपीएल https://www.iplt20.com/में यह पहला सत्र होगा। वह पीएसएल में 15 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं।

वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर 6 फीट 7 इंच के हैं। दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने ऑलराउंडर बिग बैश लीग समेत दुनिया के कई लीग में हिस्सा लिया है। यह गुजरात के टाइटंस का खिलाड़ी हैं। आईपीएल में वह अब तक पांच फ्रेंचीइजी की ओर से खेल चुके होल्डर लीग में 46 मैच में 52 विकेट चटकाने का रिकार्ड रखते हैं।

आस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन बेंगुलुरू के रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हैं। इनका कद 6 फीट 6 इंच है। इन्होंने आईपीएल में दो टीमों की ओर से 209 मैच में 707 रन बनाए हैं।

आस्ट्रेलिया के ही मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। 6 फीट 6 इंच की कद वाले मिचेल आईपीएल में तीन टीमों की ओर से 52 मैच में 65 विकेट झटक चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः world cup- विश्व कप क्रिकेट के बारे में जान लीजिए रिकार्ड की ये बातें

इंग्लैंड के जेमी ओवरटन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिख खेलते हैं। 6 फीट 5 इंच के ओवरटन का पिछले साल आईपीएल में पदार्पण हुआ है।

भारत के इशांत शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। 6 फीट 4 इंच के इशांत आईपीएल में सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। सात टीमों की ओर से वह 117 मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल |
11-09-2026