मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा मध्यमा परीक्षा 2026 का आयोजन 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में किया जाएगा। पूरे बिहार में 59 केंद्रों पर 23,612 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिणाम अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होगा।
मध्यमा परीक्षा 2026 को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक

मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने की। बैठक में परीक्षा की तैयारी, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था तथा पारदर्शी संचालन को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।

परीक्षा कब होगी ? तारीख और पाली की जानकारी

मध्यमा परीक्षा 2026 का आयोजन 16 मार्च से 19 मार्च 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा का संचालन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा, ताकि सभी परीक्षार्थियों को सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि परीक्षा को नकलमुक्त, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराना बोर्ड की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

कितने परीक्षार्थी और कितने केंद्र

मध्यमा परीक्षा-2026 में कुल 23,612 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहें है। मध्यमा परीक्षा का आयोजन हेतु पूरे बिहार में कुल 59 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
मध्यमा परीक्षा 2026 के उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन पटना स्थित दो मूल्यांकन केन्द्र पर दिनांक 28-03-2026 से निर्धारित किया गया है। परीक्षाफल का प्रकाशन माह-अप्रैल-2026 के द्वितीय सप्ताह में संभावित है।

परीक्षा का तैयारी और निगरानी व्यवस्था

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा की विशेष निगरानी के लिए बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल बोर्ड को सूचित करेंगे।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर समयबद्ध और अनुशासित ढंग से परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया है।


बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।
अंत में बोर्ड अध्यक्ष ने सभी केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से मध्यमा परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

बोर्ड की बैठक में श्रीमती निवेदिता सिंह, माननीय विधान पार्षद, श्री विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक, श्री दुर्गेश कुमार राय, श्री चन्द्र किशोर कुमार, श्री धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, श्री अनुरंजन झा, श्री अरूण कुमार झा, कुलपति, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ .शिवलोचन झा, बोर्ड के सचिव, श्री नीरज कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक, श्री उपेन्द्र कुमार उपस्थित हुए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल |
11-09-2026