नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई

भारत की साइबर शेरनी — DSP नेहा बाला की अविश्वसनीय कहानी! जामताड़ा के ठग हों, चीनी साइबर गिरोह हों या थाईलैंड जॉब ट्रैप — नेहा बाला ने हर बार उन्हें मात दी। पूरी कहानी पढ़ें
neha bala dsp jharkhand

झारखंड की डीएसपी नेहाबाला को साइबर शेरनी कहा जाता है। झारखंड के साइबर अपराध रणक्षेत्र में उनका नाम गूंजता है। लोग उन्हें एक पुलिस अधिकारी से ज्यादा बहुत कुछ मानते हैं। कहते हैं कि झारखंड डीएसपी नेहा बाला यानि साइबर शेरनी के पंजे तकनीकी विशेषज्ञता से धारदार बने हैं।

झारखंड डीएसपी नेहा बाला कौन हैं

एनसीआरबी https://ncrb.gov.in/ रिपोर्ट 2023 में भारत में 31 फीसदी की ज्यादा की दर से साइबर अपराध में वृद्धि की दर की जानकारी देता है। ऐसे में नेहाबाला जैसी साइबर शेरनी को जानना भी जरूरी हो जाता है।

उनकी दहाड़ ने न केवल स्थानीय धोखाधड़ी नेटवर्क को हिलाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराधियों तक भी डर का संदेश पहुँचाया।
शिक्षा और शुरुआत
चेन्नई के सत्यभामा कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.ई. करने के बाद नेहा बाला ने पुलिस सेवा में कदम रखा। 2016 बैच की अधिकारी के रूप में झारखंड पुलिस में शामिल होते ही उनकी तकनीकी पृष्ठभूमि ने उन्हें सीधे साइबर अपराध जांच की जिम्मेदारी दिलाई।
करियर की प्रमुख उपलब्धियाँ
• देवघर और जामताड़ा जैसे साइबर धोखाधड़ी के हॉटस्पॉट में 9+ वर्षों का अनुभव।
• 2023: गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से प्रशंसा पत्र प्राप्त।
• 2025: सात भारतीयों और चीनी अपराधियों से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश।
o डिजिटल गिरफ्तारी और निवेश घोटाले का खुलासा।
• 2026: थाईलैंड में नौकरी चाहने वालों की तस्करी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी।
o इस केस ने दिखाया कि कैसे मानव तस्करी और साइबर अपराध एक-दूसरे से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ेंः Digital arrest-डिजिटल अरेस्ट क्या है, क्या है इसका पूरा सच जानिए, क्या आपको फोन ब्लॉकिंग का भी आया है कॉल

नेतृत्व और संचालन
2016 में उद्घाटित झारखंड साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की SHO के रूप में उन्होंने एफआईआर दर्ज करने से लेकर जांच और अंतिम रिपोर्ट तक की जिम्मेदारी संभाली।
उनकी विशेषज्ञता में शामिल हैं:
• ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी
• क्रिप्टोकरेंसी घोटाले
• सोशल मीडिया अपराध
• साइबर इंटेलिजेंस ऑपरेशन
बैंकों और राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ उनका समन्वय धोखाधड़ी रोकथाम में निर्णायक साबित हुआ।

पढ़ेंः डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल


मान्यता और प्रभाव
अतिरिक्त डीजीपी (सीआईडी) मनोज कौशिक ने उनके “असाधारण कार्य” की सराहना की।
उनकी खुफिया-आधारित कार्रवाइयों ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध पर नकेल कसने में अहम भूमिका निभाई।

काम की जानकारीः safe internet browsing के ये टिप्स जानिए और इंटरनेट पर रहिए सावधान

निष्कर्ष
नेहा बाला की कहानी केवल एक पुलिस अधिकारी की नहीं, बल्कि एक साइबर शेरनी की है, जिसने तकनीकी पंजों से अपराधियों को मात दी।
उनकी लड़ाई यह साबित करती है कि जब तकनीकी विशेषज्ञता और पुलिसिंग कौशल एक साथ आते हैं, तो साइबर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचती।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026