जीवन प्रमाण पत्र धोखाधड़ी से बचें: पेंशनधारकों के लिए सुरक्षा गाइड

जीवन प्रमाण पत्र धोखाधड़ी

पेंशन से जुड़ी सेवाएं अब डिजिटल हो चुकी हैं, लेकिन इसी सुविधा को साइबर ठग निशाना बना रहे हैं। हाल के मामलों से साफ है कि जीवन या उत्तरजीवी प्रमाण पत्र नवीनीकरण के नाम पर पेंशनधारकों से बड़ी रकम ठगी जा रही है। यह स्थिति सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और सही जागरूकता की जरूरत को दिखाती है।

जीवन प्रमाण पत्र धोखाधड़ी के हाल में सामने आए मामले

1. बरकतपुरा में फर्जी बैंक ऐप से ठगी

एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने फेसबुक पर दिखे नकली PNB “जीवन प्रमाण पत्र” APK को इंस्टॉल किया। ऐप के जरिए उनके खाते से लगभग 13 लाख रुपये निकाल लिए गए।

2. मुंबई में WhatsApp कॉल के जरिये स्कैम

68 वर्षीय पेंशनधारक ने फेसबुक लिंक पर क्लिक किया जो “Bank of Baroda Life Certificate” के नाम पर था। बाद में उन्हें WhatsApp वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने को कहा गया और उनके संयुक्त खाते से करीब 2.78 लाख रुपये निकाल लिए । गए।

3. भोपाल में सरकारी अधिकारियों का नाम लेकर धोखाधड़ी का प्रयास

72 वर्षीय पेंशनधारक को एक कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को पेंशन विभाग का अधिकारी बताया। उसने नामिनी का नाम और सरकारी लोगो दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश की। समय रहते पीड़ित ने जानकारी साझा नहीं की और मामला दर्ज हो गया।

ठग कैसे फंसाते हैं (Modus Operandi)

खुद को पेंशन या कोषागार अधिकारी बताकर कॉल करते हैं

सरकारी लोगो, नामिनी की जानकारी और फर्जी वेबसाइटों का इस्तेमाल करते हैं

WhatsApp कॉल, स्क्रीन शेयर और OTP के माध्यम से एक्सेस लेते हैं

रिमोट एक्सेस ऐप या OTP से खाते से पैसा निकाल लेते हैं

जरुर पढ़ेंः atal pension yojana kya hai: अटल पेंशन योजना ने तोड़ा यह रिकार्ड, जानिए क्या है योजना और लाभ

पेंशनधारकों के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय

  • OTP, स्क्रीन एक्सेस या बैंक जानकारी कभी किसी कॉल या WhatsApp पर साझा न करें
  • जीवन प्रमाण पत्र के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें: http://jeevanpramaan.gov.in
  • संदेह होने पर पेंशन विभाग या बैंक से सीधे सत्यापन करें
  • पेंशन जमा और निकासी के लिए SMS अलर्ट हमेशा सक्रिय रखें
  • किसी भी धोखाधड़ी को तुरंत http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें और बैंक को सूचित करें
  • पेंशन से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए फर्जी लिंक का उपयोग न करें
  • कोई भी अधिकारी फोन पर OTP नहीं मांगता
  • कॉल पर दबाव बनाकर जानकारी लेने की कोशिश की जाए तो तुरंत कॉल काट दें

पेंशनधारकों को निशाना बनाने वाली इस तरह की धोखाधड़ी बढ़ रही है। सतर्क रहें, आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और अपनी डिजिटल सुरक्षा पर समझौता न करें।

latest post:

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर |
22-08-2026