atal pension yojana kya hai: अटल पेंशन योजना ने तोड़ा यह रिकार्ड, जानिए क्या है योजना और लाभ

अटल पेंशन योजना ने करोड़ों नागरिकों को भविष्य की आर्थिक सुरक्षा दी है। साल 2025 में रिकॉर्ड नामांकन के बाद यह योजना चर्चा में है। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह योजना कैसे काम करती है, कितनी पेंशन मिलती है और कैलकुलेशन कैसे किया जाता है, तो यह लेख आपके लिए है
atal pension yojana chart

अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य उन लोगों को रिटायरमेंट के बाद निश्चित मासिक पेंशन देना है, जिनके पास बूढ़ापे में स्थिर आय का कोई स्रोत नहीं होता। यह योजना खासकर गरीब, असंगठित क्षेत्र और कम आय वर्ग के नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

इसमें 18 से 40 वर्ष तक के नागरिक शामिल हो सकते हैं, और 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें हर माह निश्चित राशि पेंशन दी जाती है।

atal pension yojana kya hai: 2025 में बना बड़ा रिकॉर्ड

योजना की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 39 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ने के बाद कुल नामांकन 8 करोड़ से अधिक हो गया है।
यानी APY देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली रिटायरमेंट स्कीम में बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल पेंशन योजना (atal pension yojana launched date) को 9 मई 2015 के दिन कोलकाता में लांच किया था। इस योजना के कई फायदे हैं। अगर आप भी इस योजना का चार्ट और कैलकुलेशन समझना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

अटल पेंशन योजना के फायदे

लाभविवरण
गारंटीड पेंशन1000 से 5000 रुपये प्रति माह
उम्र सीमा18 से 40 वर्ष
योगदान अवधिन्यूनतम 20 वर्ष
सरकार की गारंटीपेंशन की राशि फिक्स और सुरक्षित
टैक्स लाभ80CCD(1B) के तहत 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट
परिवार सुरक्षानिवेशक की मृत्यु पर पति/पत्नी लाभ के पात्र

अटल पेंशन योजना में निवेश पर सरकार पेंशन की गारंटी देती है। इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र तक के लोग निवेश कर सकते हैं। नियमित रूप से निवेश करने के बाद 60 साल की आयु यानि रिटायरमेंट के बाद अधिकतम 5000 रु तक की मासिक पेंशन मिलती है। इस योजना के तहत कोई भी निवेशक न्यूनतम 20 वर्ष या उससे अधिक अवधि तक अंशदान कर सकता है।

पात्रता (Eligibility)

✔ भारतीय नागरिक
✔ उम्र 18 से 40 वर्ष
✔ बचत खाता / जनधन खाता हो
✔ आधार और मोबाइल नंबर होना आवश्यक

Atal Pension Yojana Calculator: योगदान कितना होगा?

योगदान निवेशक की उम्र और चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर होता है।

उम्र₹1000 पेंशन₹2000 पेंशन₹3000 पेंशन₹4000 पेंशन₹5000 पेंशन
18 वर्ष₹42/माह₹84/माह₹126/माह₹168/माह₹210/माह
40 वर्ष₹291/माह₹582/माह₹873/माह₹1164/माह₹1454/माह

उदाहरण:
यदि कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना शुरू करता है और 5000 रुपये पेंशन चुनता है, तो उसे 60 वर्ष तक हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे।

अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
  1. अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं
  2. बचत खाता नंबर, आधार और मोबाइल नंबर दें
  3. अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरें
  4. योगदान की अवधि चुनें
  5. मासिक / तिमाही / छमाही भुगतान विकल्प चुनें

योगदान की राशि खाते से ऑटो-डिडक्शन से कटती है, इसलिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी है।

APY स्टेटमेंट कैसे देखें?

पेंशन स्टेटमेंट बैंक/पोस्ट ऑफिस से प्राप्त किया जा सकता है या आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

किसके लिए यह योजना सबसे बेहतर है?

कम आय वाले लोग
✔ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
✔ छोटे व्यापारियों
✔ जिनके पास EPF / NPS / सरकारी पेंशन नहीं है

यह योजना उन लोगों को रिटायरमेंट में आर्थिक स्थिरता और सम्मान की जिंदगी देती है।

महत्वपूर्ण लिंक

अधिक जानकारी इस लिंक से लेंः https://www.india.gov.in/spotlight/atal-pension-yojana

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन |
25-10-2026