दिल्ली में जल आपूर्ति और सीवरेज नेटवर्क सुधारने के लिए 489 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

हरी विकास मंत्रालय ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) के अधीन 2016-17 के लिए दिल्ली की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी है। इसमें जल आपूर्ति और सीवरेज नेटवर्क में सुधारने के लिए 266 करोड़ रूपये के परियोजना निवेश का प्रावधान है। इसी प्रकार दिल्ली की 2015-16 की कार्य योजना के लिए इस वर्ष जनवरी में 223 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई थी। इससे अटल मिशन के तहत बुनियादी शहरी अवसंरचना सुधार के लिए 489 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी गई है।489 करोड़ रुपये की पूरी परियोजना को अटल मिशन के दिशा निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार को केंद्रीय सहायता के रुप में उपलब्ध कराया जायेगा। दिल्ली के लिए वर्ष 2016-17 के लिए मंजूर अमृत कार्य योजना के तहत दिल्ली जल बोर्ड, पूर्वी नगर निगम क्षेत्र में 102 करोड़ रुपये की लागत से पांच जल आपूर्ति परियोजनाओं को शुरू करेगा।  इसके अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र में 95 करोड़ की लागत से सीवरेज परियोजना, 55 करोड़ की लागत से दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में अन्य सीवरेज परियोजना शुरू की जायेंगी।अमृत कार्रवाई योजना के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के तहत मंजूरी की गई एक परियोजना दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 113 करोड़ रूपये की लागत से चलाई जाएगी। अमृत दिशानिर्देशों के अनुसार दिल्ली के चार नगर निगम क्षेत्रों में कुल शहरी आबादी के आधार पर  मिशन के लिए कुल 804 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का आवंटन किया गया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज |
25-06-2026