स्वपन्न शास्त्र (swapna shastra) में सपनों को हमारे जीवन और भविष्य की घटनाओं से जुड़े संकेतों के रुप में देखा जाता है। स्वपन्न शास्त्र के मुताबिक हरेक सपने का कोई ना कोई अर्थ होता है। सपने में दांत टूटना भी ऐसा ही एक सपना है जिसका कई मतलब निकाला जाता है।
यह भी पढ़ेंः सपने में उपले देखना शुभ है या अशुभ? जानिए पूरा अर्थ
सपने में दांत टूटना एक ऐसा सपना है जिसे देखकर अक्सर लोग भूल जाते हैं। लेकिन सपने में दांत टूटने और चूर चूर होने के कई संकेत होते हैं। इसलिए इन्हें जानना जरूरी है।
सपने में दांत टूटना, क्या है मतलब
सपने में दांतों को चूर-चूर होते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना परिवार में किसी की मृत्यु, धनहानि या बीमारी का संकेत देता है। ऐसा सपना जीवन में चिंता और दवाब लेकर आता है इसीलिए इस तरह के सपने को देखना अच्छा नहीं माना गया है।
यह भी पढ़ेंः सपने में मृत्यु संकेत देती है कई, नजरअंदाज ना करें
टूटे हुए दांत आत्मविश्वास की कमी और कमजोरी का संकेत होते हैं। सपने में दांत टूटना इस बात का भी संकेत देता है कि आपके परिवार या दोस्तों के साथ संबंधों में समस्या आ सकती है। इस तरह का सपना भविष्य को लेकर डर और आशंकाओं के बारे में बताता है।
यह भी पढ़ें- sapne me dudh dekhna-सपने में दूध देखें तो समझ जाएं यह बात
स्वपन्न शास्त्र कहता है पुराने टूटे दांत इस बात का भी संकेत देते हैं कि पुराने विचारों और आदतों को छोड़ने और नए अवसरों को अपनाने का समय है। इसीलिए यह एक नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना आगे चलकर आपका लाभ करा सकता है।
यह भी पढ़ेंः Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव?
अगर आपने ऐसा सपना देखा है जिसमें दांत टूटकर आपके मसूढ़ों और मुंह के बीच में घूम रहा है तो मान्यता है कि इसका मतलब है आने वाले समय में आपको जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।
अगर किसी दिन आपने यह सपना देख लिया कि कोई आपके दांत पकड़कर खींच रहा है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है। सपने में दांत को सड़ते हुए देखने का मतलब होता है कि जीवन में नकारात्मक उर्जा बढ़ रही है और इससे निकलना जरुरी है।
सपने में अगर आपने दांत को चटका हुआ देखा है तो इसका मतलब माना जाता है कि आक बहुत दबाव महसूस कर रहे हैं। यह भी माना जाता है कि आप किसी खास के लिए सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।
अस्वीकरणः लेख में दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित विभिन्न माध्यमों से ली गई है। यह जानकारी में रखना आवश्यक है कि https://indiavistar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी कि पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।


