योगी आदित्यनाथ ने दो साल में दो लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इनमें से 1 लाख नौजवान पुलिस में भर्ती किए जाएंगे। इनमें से 20 प्रतिशत बेटियां भर्ती होंगी। यूपी क सीएम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती चल रही है परीक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। कोई कुछ करेगा तो उसे आजीवन कारावास और एक करोड़ का जुर्माना लगेगा।
योगी का दावा
योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि बिना सिफारिश और घूस के साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख नौजवानों ने सरकारी नौकरी पाई है। कानपुर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर को जाम से मुक्ति मिल रही है। पहले सीवर में गंगा उड़ेला जाता था। इसे गंगा की गंदगी का दोषी माना जाता था। अब यह सब बंद हो चुका है। अब कानपुर गंगा की अविरलता का आधार बन रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर की तरक्की के लिए सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना को जिम्मेवारी दी है। उन्होंने कन्नोज रेप का जिक्र करते हुए कहा कि नवाब ब्रांड ही सपा की पहचान है। यही अयोध्या में देखने को मिला। सपा नेता ने बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया और सपा मुखिया उसका समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सीसामऊ के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि इरफान सोलंकी ने गरीब की जमीन हड़पी। पूर्व राष्ट्रपति के दौरे के दिन दंगे की साजिश रची। इन्हीं कारनामों की वजह से विधायकी गई और अबजेल में सजा भुगत रहे हैं। इन्हीं कारनामों की वजह से सीसामऊ में उपचुनाव हो रहा है। योगी आदित्यनाथ जीआईसी परिसर में 725 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास के बाद समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने यहां युवाओं को लैपटॉप, स्मार्ट फोन और नियुक्ति पत्र भी बांटे।
यह भी पढ़ें
- APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग
- मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच
- Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका
- सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका
- PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच












