यूपी के पर्यटक स्थलों की जानकारी अब इन हवाई अड्डों पर ही मिल जाएगी

यूपी

यूपी के पर्यटक स्थल घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। कुछ ही दिन में देश के चुनिंदा हवाई अड्डों पर पर्यटक स्थलों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह तो आप भी जाते ही हैं कि यहां कई स्थल ऐसे हैं जहां घूमने के लिए देश के कोने कोने से ही नहीं दुनिया के कोने कोने से लोग लालायित रहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने हवाई अड्डों पर पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने का फैसला किया है।

यूपी के बारे में इन हवाई अड्डों पर मिलेगी जानकारी

प्रदेश सरकार अब यूपी के बाहर स्थित बड़े हवाई अड्डों पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमोशन करने जा रही है। इसके लिए पांच हवाई अड्डों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, कोयंमबटूर और इंदौर को चुना गया है। यहां पर यूपी के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस पहल को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ब्रांड प्रमोशन के तहत पर्यटन विभाग यहां के जीवंत शहरों, उनके आकर्षण, प्रकृति, वन्य जीवन, खान-पान, विरासत, धर्म व संस्कृति को विस्तार से बताया जाएगा। इसके जरिये ही उत्तर प्रदेश को भारत के एक पंसदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रामायण सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, कृष्ण ब्रज सर्किट, वाइल्ड लाइफ इको पर्यटन सर्किट जैसे कई ऐसे सर्किट हैं जहां सैलानियों का तांता लग सकता है।

यही वजह है कि सरकार ने ब्रांडिंग का फैसला लिया हैय़ उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार पहले से ही काफी गंभीर है। पर्यटन विभाग द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनसे यूपी के पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशीप, उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा होटल एवं रिजार्ट्स का स्टार वर्गीकरण और निवेशकों के लिए निवेश के अवसर सहित कई औऱ स्कीम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार |
10-11-2026