बाउंसर क्यों बना हथियारों का तस्कर जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बी फर्मा तक शिक्षित बाउंसर से हथियार तस्कर बने एक शख्स र उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 24 हथियार बरामद किए गए हैं। हथियार की सप्लाई चोरी की कार से की जा रही थी। बाउसर लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी में हथियार की तस्करी करने लगा था।

 

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कृषण कुमार की टीम ने  भुवनेश कुमार उर्फ चमना, राकेश कुमार औऱ चंद्रवीर सिंह को रोहिणी से गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की वैगन आर, 24 पिस्टल बरामद किए गए। पूछताछ में पता लगा कि भुवनेश कुमार बी फर्मा तक शिक्षित है। लॉकडाउन से पहले वह बाउंसर का काम करता था। कोरोना की वजह से उसकी नौकरी छुट गई। फिर वह राकेश के संपर्क में आया औऱ हथियारों की तस्करी शुरू कर दी। शुरूआत में वह स्थानीय बदमाशों को हथियार दिया करता था मगर जल्द ही बड़े बदमाशों को भी हथियार देने लगा। उसके संपर्क में दिल्ली, हरियाणा औऱ मेरठ के कुख्यात बदमाश थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
11-11-2026