योगी के मिशन शक्ति को नोएडा पुलिस दे रही है ठोस आयाम

नोएडा, इंडिया विस्तार। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान को नोएडा पुलिस नए आयाम दे रही है। इस सिलसिले में महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में नोएडा स्टेडियम में 04 दिवसीय प्रशिक्षण आत्मरक्षा कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम संचालित करते हुए स्कूल की बालिकाओं को महिला सुरक्षा टीम के द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा व एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा 04 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हुए स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में  नोएडा स्टेडियम में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा, एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा नोएडा स्टेडियम में छात्राओं को जूडो-कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा करने के बारे में बताया गया। चलाऐ गए आत्मरक्षा कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा बालिकाओं को आत्मसम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा करने के बारे में सिखाया गया। यह जानकारी डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा एवं एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में आगे भी स्कूली बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश | Telegram Scam Toolkit: ₹2,000 में बिक रही Fraud-as-a-Service टूलकिट, AI की मदद से बढ़ रहा साइबर अपराध | पहाड़गंज मार्केट में बादशाहत की लड़ाई: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से समझिए बिल्डरों को कैसे बनाया जाता है निशाना | जीवन में खुश कैसे रहें? संतोष, दान और सकारात्मक सोच का सरल मंत्र | बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों में नई व्यवस्था, जानिए कैसे काम करेगी पूरी प्रणाली | भारत में क्रिप्टोकरेंसी लीगल है या नहीं? RBI की आपत्ति, नियम और निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी |
12-07-2026