olive oil चेहरे के लिए इस तरह है फायदेमंद

olive oil for face-यूं तो ऑलिव ऑयल (Olive Oil) का इस्तेमाल आपने खाना बनाने में सुना और देखा होगा। इसका सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक माना गया है। चेहरे के लिए ऑलिव ऑयल (Olive Oil for face) का इस्तेमाल काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, ओमेगा-3, फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट, सोडियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। ऑलिव आयल चेहरे की त्वचा का पोषण कर उसे चमकदार बनाता है। वैसे तो आप इसे किसी भी समय चेहरे पर लगा सकते हैं। विशेषज्ञ रात में चेहरे पर इसे लगाकर सोने को अधिक फायदेमंद बताते हैं। सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाने से यह चेहरे की त्वचा में आसानी से आब्जर्ब हो जाता है।

रात में चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे

चेहरे के लिए ऑलिव ऑय़ल (Olive Oil for Face) एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर (Moisturizer) के रूप में काम करता है। यह त्वचा में नमी को रोक कर उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल का मसाज करें। इसे रात भर के लिए छोड़ देना चाहिए। रात भर में यह चेहरे के रोम छिद्रो में समाई गंदगी को बाहर निकाल देता है। यह डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को भी निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है। आप इसका इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के रूप में भी कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को जवां रखने में मदद करते हैं। इससे झुर्रियों और फाइनलाइंस जैसी एजिंग तत्वों को दूर रखने में भी मदद मिलती है।

ऑफर-https://amzn.to/45lH6Ji

ग्लोइंग करे (Glowing)

ऑलिव ऑयल में विटिमिन ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग को साफ करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से त्वचा की रंगत सुधरती है। इससे त्वचा नैचुरली ग्लोइंग बनती है। ऑलिव ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा के संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है। रातभर चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से खुजली, दाने, चकत्ते और एलर्जी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह कील-मुहांसों को ठीक करने में भी मदद करता है।

चेहरे को फेश वॉश से धो लें। फिर तौलिए से थपथपाकर सुखा लें। इसके बाद ऑलिव ऑयल की 4-5 बूंदें हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें टी ट्री ऑयल या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स कर सकते हैं। हल्के हाथों से चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी से चेहरा धो लें।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? |
25-06-2026