Sapne me Devi Devta:क्या आपने भी सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखी है। तनाव मत लीजिए, देवी -देवताओं की मूर्ति का सपना सामान्य तौर पर शुभ ही होता है। देवी-देवताओं की मूर्ति सपने में किस हालत में दिखी है उस सपने का संकेत भी वही होता है। आम तौर पर देवी-देवताओं की मूर्ति के सपने कम ही आते हैं। आइए जानते हैं सपने में देवी-देवताओं की मूर्ति देखने के क्या संकेत होते हैं।
Sapne me Devi Devta: भगवान को सपने में किस रूप में देखा है
सपने में मूर्तियों को देखने की व्याख्या अलग-अलग तरीके से की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार सपने में भगवान की मूर्ति देखना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना परमात्मा के मार्गदर्शन और सुरक्षा का संकेत है। ऐसा सपना आपके सही रास्ते पर होने का संकेत भी देता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है और आपको आर्थिक लाभ भी होने वाला है। मन की इच्छा पूरी होने का संकेत भी यह सपना देता है।
सपने में देवी-देवता की मूर्ति देखने वाले का आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त हो रहा है ऐसा माना जाता है। देवी-देवताओं की मूर्ति का सपना इंसान के जीवन में आने वाली सुख समृद्धि का संकेत देता है। माना जाता है कि कोई सुखद समाचार मिलने से पहले भी इंसान को इस तरह का सपना आता है। मान्यता यह भी है कि ऐसा सपना कारोबार में बढ़ोतरी का संकेत देता है।
सपने में देवी देवता की खंडित यानि टूटी हुई या टूटती हुई मूर्ति दिखाई दे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यह आने वाली परेशानी का सूचक है। ऐसा सपना इंसान को सावधान करता है कि किसी से धोखा मिल सकता है। सपने में मूर्ति का टूटना धन की हानि का भी संकेत है। सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना आंतरिक शक्ति को जगाने का संकेत देता है।
इसी तरह मां काली की मूर्ति बाधाओं के दूर होने, मां लक्ष्मी की मूर्ति का सपना सौभाग्य का संकेत औऱ मां सरस्वति की मूर्ति का सपना देखना कलात्मक रचना का प्रतीक, मां पार्वती का सपना देखना सौभाग्य, प्रचुरता और समृद्दि का संकेत है। इसी तरह सपने में माता का मंदिर देखना पोषण, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है।
अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। http://indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
- south delhi शूटआउट में पकड़े गए बदमाश, रिकार्ड जान कर पुलिस भी हो गई हैरान
- email address और link कितने हो सकते हैं खतरनाक जानिए यह जरूरी बातें
- cyber attack से बचने के ये उपाय हैं जान लीजिए आप भी
- criminal जिस पर 57 मामले, चार राज्यों में वारदातें, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस तरह किया गिरफ्तार
- financial fraud यानि वित्तीय धोखाधड़ी तो तुरंत उठाएं ये कदम होंगे फायदे