south delhi शूटआउट में पकड़े गए बदमाश, रिकार्ड जान कर पुलिस भी हो गई हैरान

south delhi

south delhi आर के पुरम इलाके में शूटआउट हुआ। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब तीन राउंड गोलियां चलीं। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी जबकि उसके दूसरे साथी को दबोच लिया गया। इनके पास से 7.65 एमएम के दो पिस्टल बरामद किए गए हैं। बदमाशों की पहचान सुरेश उर्फ सुभाष और मनीष उर्फ मोगली के रूप में हुई है।

south delhi में पकड़े गए बदमाशों के रिकार्ड

south delhi shootout में पकड़े गए बदमाश दिल्ली के लगभग सभी इलाकों नें लूट, हत्या, पुलिस के साथ शूटआउट, झपटमारी, आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामलो में लिप्त रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुरेन्द्र चौधरी के मुताबिक लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसे मामलों पर काबू करने के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी।

एसीपी वसंत विहार डा. गरिमा तिवारी की निगरानी में आर के पुरम एसएचओ इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, विरेन्द्र सिंह, एसआई अशोक कुमार, राहुल कुमार, हेडकांस्टेबल इंद्राज काजला, कांस्टेबल राकेश चौधरी आदि की टीम को विशेष जिम्मा सौंपा गया था। इसी टीम के एसआ अशोक कुमार, राहुल कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार और इंद्राज काजला दो मोटरसाइकिल पर रात्रि गश्त कर रहे थे।

गश्त के दौरान राव तुला राम मार्ग के सर्विस रोड पर दो लोग फुटपाथ पर संदिग्ध हालत में बैठे दिखे। पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। एक गोली सुरेश के बाएं पैर में जा लगी। उसके दूसरे साथी मनीष को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता लगा कि हाल ही में उन्होंने विवेकानंद मार्केट में एक शख्स से सोने की चेन लूटी थी।

मनीष उर्फ मोगली के खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह भारत नगर का घोषित बदमाश भी है। सुभाष के खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं। उसे ड्रग और शराब की लत है। इसी लत को पूरा करने के लिए वह चोरी आदि करता था।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026