financial fraud यानि वित्तीय धोखाधड़ी तो तुरंत उठाएं ये कदम होंगे फायदे

financial fraud

financial fraud यानि वित्तीय धोखाधड़ी किसी के साथ किसी भी तरीके से हो सकती है। financial fraud एक ऐसी जालसाजी है जिसका शिकार होने वाला लाखों रुपये से हाथ धो सकता है। इससे भी बड़ी बात ये होती है कि financial fraud की रिपोर्टिंग कैसे करें। धोखाधड़ी के शिकार होने वाले को शुरूआतीकदम उठाने जरूरी होते हैं तभी वह अपने साथ हुए जालसाजी में न्याय की उम्मीद कर सकता है।

financial fraud रिपोर्टिंग के गोल्डेन रूल्स

यदि आप वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं तो घबराइए नहीं। जरूरी है कि इसके बारे में तुरंत कार्रवाई करें। यानि धोखाधड़ी की सूचना जल्द से जल्द दें, अधिमानतः चार घंटे के भीतर, ताकि अधिकारी धोखाधड़ी वाले लेन-देन को ट्रेस कर सकें और रोक सकें। यह भी जरूरी है कि सूचना देने के लिए अधिकारिक चैनलों का इस्तेमाल करें ताकि आपकी सूचना कार्रवाई के लिए तुरंत सूचीबद्ध हो।

यह हैं अधिकारिक चैनल

राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 है। इस पर कॉल करें। नजदीक के पुलिस स्टेशन में जाकर भी वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट कर दें। आप http://www.cyberpolice.nic.in पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा http://www.cybercrime.gov.in पर भी वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट कर सकते हैं।

अधिकारिक चैनलों पर अपनी शिकायत पर जल्द कार्रवाई चाहते हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि दिया जाने वाला विवरण सटीक हो। जैसे कि लेन-देन का विवरण, खाता संख्या और ठग के साथ हुई बातचीत की जानकारी साझा जरूर करें। यह विवरण सही होना चाहिए त्रुटि होने पर मामले की जांच फिर शुरू होगी और ठग को पैसा हड़पने का समय मिल जाएगा।

इस तरह की होने वाली जालसाजी की सूचना तुरंत में बैंक को भी देना चाहिए। अपने खाते में अनाधिकृत लेनदेन की जांच करें। अपने बैंक को संदिग्ध गतिविधियोंम को फ्रीज करने के लिए सूचना देना भी आपका काम है। साइबर अपराध पोर्टल धोखाधड़ी की गई राशि को ट्रैक करने और बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लेन-देन को रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेंः

    Support India Vistar
    Picture of inspector raman kumar
    inspector raman kumar
    इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

    Latest Posts

    BREAKING NEWS
    दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा |
    29-09-2026