Sapne me Bandar-सपने में दिख जाएं बंदर तो जानिए क्या है इसका संकेत

Sapne me Bandar-सपने में कई बार हम बंदर देखते हैं। कई बार सपने में अकेला बंदर दिखाई देता है तो कई बार हम बंदरों का झुंड भी देखते हैं। हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का स्वरूप माना गया है।

0
60
Sapne me Bandar
Sapne me Bandar

Sapne me Bandar-सपने में कई बार हम बंदर देखते हैं। कई बार सपने में अकेला बंदर दिखाई देता है तो कई बार हम बंदरों का झुंड भी देखते हैं। हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का स्वरूप माना गया है। सपने में बंदर देखना इसीलिए आमतौर पर शुभ माना गया है। सपने में बंदर देखने के कुछ संकेत आइए जानते हैं।

Sapne me Bandar इस तरह से देखें यह सपना तो क्या है मतलब

सपने में बंदर देखने का मतलब यह भी कहा जाता है कि आपके जीवन में जल्द ही बदलाव आने वाला है। कहा जाता है कि इस तरह के सपने का मतलब है कि हनुमान जी की कृपा आप पर बनी हुई है। सपने में बंदरों का झुंड देखने का मतलब है कि आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। जल्द ही आपको मिलने वाले धन लाभ का संयोग का भी ये सूचक होता है। परिवार में खुशहाली का माहौल होगा।

सपने में यदि बंदर आपको खुश दिख रहा है या मस्ती करता हुआ दिख रहा है तो यह शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि इसका अर्थ ये है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा यह इस बात का भी सूचक है कि किसी से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी पुराने साथी संबंध ठीक होने का लाभ भी मिल सकता है। सपने में बंदर को खाते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता है।

सपने में अगर बंदर गुस्से में दिखाई दे तो यह सपना भी अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ ये है कि आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा सपना जीवन में आने वाली परेशानी का भी सूचक होता है। यदि सपने में आपको बंदर काटते हुए दिखे तो यह सपना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना भविष्य में लगने वाली चोट या दिक्कत का संकेत दे रहा होता है।

अस्वीकरण-यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। http://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now