सब्जी सप्लाई की आड़ में जासूसी कर रहा था पाक आईएसआई का एजेंट, वीडियो देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एक ठेकेदार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।  इसकी पहचान 48 वर्षीय हबीबुर्रहमान खान के तौर पर हुई है। उसके साथ ही सेना के जवान परमजीत को भी गिरफ्तार किया गया है। हबीब कई महीने से आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध करा रहा था। पोखरण सेना के आधार शिविर में तैनात भारतीय सेना के अफसर से उसने उक्त दस्तावेज हासिल किए थे।

क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी प्रवीर रंजन के मुताबिक हिरासत में लिया गया संदिग्ध राजस्थान के बीकानेर जिले का मूल निवासी है और पिछले कई वर्षो से वह पोखरण क्षेत्र में रह रहा था। संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सेना में कांट्रेक्टर के रूप में कई वर्षों से कार्य कर रहा है। फिलहाल इसके पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का ठेका है। इसके साथ ही वर्तमान में पोकरण क्षेत्र में संचालित इंदिरा रसोई में सब्जी सप्लाई का ठेका उसी के पास है और वह भारतीय सेना के लिए सब्जियां सप्लाई कर रहा था। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मंगलवार शाम जैसलमेर पहुंचकर हबीब खान को धर दबोचा। हबीब खान से पूछताछ के बाद उसे कई जगहों पर ले जाया गया। जहां वह आईएसआई के गुर्गो से मिलता था।

यह भी पाया गया कि उसने सेना के जवान परमजीत से संवेदनशील दस्तावेज मिल रहे थे। जिन्होंने कथित तौर पर उनके द्वारा प्रदान किए गए प्रत्येक दस्तावेज के लिए उससे शुल्क लिया था। हैंडलर और खान ने सेना के अधिकारी को कुछ विशेष सैन्य सूचना भेजने के लिए तैयार किया था।

बताया जा रहा है कि हबीब से पूछताछ में दो तीन और लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। अभी इस मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? |
14-10-2026