दिल्ली-बारिश ने कुछ इस तरह बदला मौसम का मिजाज, लगा जाम मगर मिली राहत, वीडियो देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह 11.00 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और दिन में ही काले बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं और तेज बारिश भी शुरू हो गई है, जिससे उमस व गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, गाजियाबाद समेत नोएडा के अन्य इलाकों में भी बेहद तेज हवाएं चलने व बारिश से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से रूठे हुए मानसून का मौन मंगलवार को टूट गया। सुबह से रुक-रुक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई। यह बीते 19 सालों में पहली बार है जब मानसून इतनी देरी से दिल्ली पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2002 में 19 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। अगले 24 घंटों में भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है और तेज बारिश की संभावना है।

पिछले चार दिनों से बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर हवाएं चल रही थी। इस वजह से नम हवाओं के साथ दक्षिण-पश्चिचम मानसून की उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बारिश को लकेर स्थितियां बनी हुई थी। लेकिन, पड़ोसी राज्यों में बारिश होने के बाद भी दिल्ली वासियों को बारिश को लेकर इंतजार करना पड़ रहा था।

इस बीच सोमवार की रात मौसम ने करवट ली और अलसुबह से ही दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। दिनभर रूक-रूक बारिश होती रही और चढ़ते पारे से लोगों को राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय कुछ देर के लिए धूप निकली। इस वजह से कुछ देर के लिए लोगों को उमस भी महसूस हुई।

देखें वीडियो-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल |
20-09-2026