Matthew Perry-अभिनेता मैथ्यू पेरी का ये बातें क्या आप भी जानते हैं

Matthew Perry

Matthew Perry-अमेरिकी कनाडाई अभिनेता मैथ्यू पेरी के जीवन की कई ऐसी बातें हैं जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। यही वजह है कि जब टीवी शो फ्रेंड्स के प्रशंसकों के लिए उनके मौत की बुरी खबर आई तो दुनिया भर में उनके प्रशंसकों में उनके बारे में जानने की होड़ मच गई। प्रशंसकों के चहेते अभिनेता मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत घर में नहाने के टब में डूबने से हुई। वह फ्रेंडस शो में चांडलर बिग के किरदार के लिए मशहूर थे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में नशे से काफी संघर्ष किया था। आइए आपको मैथ्यू पेरी के जीवन की वो बातें बतातें हैं जिनके बारे में कम लोग जानते हैं।

Matthew Perry Details in Hindi

अगस्त 1969 में जन्मे पेरी के पिता जॉन बेनेट पेरी अभिनेता थे जबकि मां सुजैन मॉरीसन कनाडा की पत्रकार थीं। मैथ्यू एक साल के भी नहीं हुए थे जब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। तलाक के बाद सुजैन ने कीथ मॉरीसन नामक कनाडाई पत्रकार से शादी की थी। मैथ्यू का पालन पोषण सुजैन और कीथ ने किया था। यही वजह है कि मैथ्यू के पास अमेरिकी और कनाडाई दोनो नागरिकता थी।

वह पढ़ाई के दौरान एक अच्छे टेनिस खिलाड़ी थे हालांकि उनकी रूचि खेल से ज्यादा अभिनय में थी। 15 साल की उम्र में ही वह कनाडा से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अभिनय के लिए आ गए थे। उन्होंने टीवी सीरीज ‘बॉयज विल बी बॉयज’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा ‘गेटिंग इन’, फूल्श रश जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था। टीवी सीरीज ‘द रॉन क्लार्क स्टोरी’ में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था। साल 1994 के शो ‘फ्रेंड्स’ से उन्हें अलग पहचान मिली। इस सीरीज से उन्हें घर घर में पहचाना जाने लगा था।

लोकप्रियता के दौरान ही मैथ्यू को ड्रग्स की लत लग गई। ज्यादा शराब पीने से उनका पैनक्रिया खराब हो गया। नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए उन्हें रिहैब से मदद लेनी पड़ी। इसके लिए उन्हें कई साल संघर्ष करना पड़ा और बहुत पैसे भी खर्च हुए। मानसिक नुकसान की वजह से तीन साल की उनकी याददाश्त भी चली गई। फ्रेंडस के सीजन 3 से सीजन 6 तक का वक्त उन्हें याद नहीं था। इसके सारे एपिसोड नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। बाद में बंगले में उन्होंने नशा पीड़ितों के लिए रिहैब सेंटर भी खोला।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच | ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का जाल कैसे काम करता है ? जानिए पहचान, खतरे और बचने के तरीके | CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? कब आएगा रिजल्ट ? |
12-05-2026