Karwa Chauth 2023-बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के लिए इस बार पहला करवा चौथ

Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023-करवा चौथ को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। पूरा दिन बिना कुछ खाए पिए ये महिलाएं शाम को चांद को देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं। आम हो या खास सबी महिलाएं धूमधाम से इस व्रत को मनाती हैं। आइए जानते हैं कि इस बार बॉलीवुड की कौन सी अभिनेत्रियों के लिए भी पहली बार करवा चौथ होगा।

Karwa Chauth 2023

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इसी साल 7 फरवरी को हुई है। सुना जा रहा है कि कियारा अपना पहला करवा चौथ दिल्ली में मनाएंगी। दिल्ली में हीं उनका ससुराल है। अथिया सेट्टी ने भी इसी साल एल राहुल से शादी की थी। इन दोनों का भी ये पहला करवा चौथ होगा। स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में राजनेता फहद अहमद से फरवरी में शादी की थी। उनके कोर्ट मैरिज के फोटो ने सबको चौंका दिया था। उनका करवा चौथ भी पहला ही होगा।

शिवालिका ओबेरॉय ने भी इसी साल फरवरी में फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक से शादी की है। शादी के बाद उनका भी ये पहला करवा चौथ है। सोनाली सहगल ने इसी साल जून में आशीष सजनानी के साथ शादी की है। शादी के बाद ये उनका पहला करवा चौथ है। परीणिति चोपड़ा ने इसी साल 24 सितंबर को राघव चड्ढा से शादी की है। विवाह बंधन के बाद परीणिति का भी ये पहला करवा चौथ है। टीवी सीरियल से साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली बीते साल दिसंबर में सोहेल कथूरिया से शादी की थी। विवाह बंधन के बाद उनका बी ये पहला करवा चौथ है।

आमतौर पर बॉलावुड में भी करवा चौथ का क्रेज देखा गया है। ऐसे में इस बार ये बी देखने लायक होगा कि ये अभिनेत्रियां किस तरह करवा चौथ मनाती हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
25-08-2026