ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिलकर मेड ने रची यह साजिश, मालिक हो गए हैरान-परेशान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के पॉश इलाके की एक कोठी में काम करने वाली नौकरानी ने ब्वॉय फ्रेंड

के साथ मिलकर एक साजिश रची। इस साजिश में फंसकर एक परिवार बुरी तरह परेशान हो गया।

हैरान परेशान परिवार ने

दिल्ली पुलिस में गुहार लगाई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो एक औऱ कहानी सामने आई।

फिलहाल नौकरानी और ब्वॉय फ्रेंड पकड़ लिए गए।

मामला दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है।

पुलिस के मुताबिक मस्जिद मोठ निवासी एक परिवार ने पुलिस में शिकायत दी।

शिकायत में बताया गया कि चंद महीने पहले उन्होंने अपनी नौकरानी श्रुति को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था।

लेकिन यह मामला पुलिस में नहीं दिया गया।

कहानी यह है 

लेकिन नौकरानी श्रुति इस बात को नहीं भूली। उसने परिवार से बदला लेने के लिए अपने ब्यॉय फ्रेंड सूरज

उर्फ शिवम् से बात की। शिवम् ने फैसबुक पर फर्जी नाम से खाता खोल लिया। खाते में प्रिया रॉय का नाम था।

पेड सेक्स के बहाने 

इसमें कैप्शन में पेड सेक्स लिख दिया गया था। खाते में शिकायतकर्ता और उसकी मां का फोन नंबर डाल दिया गया।

इसके अलावा खाते में महिलाओं के अश्लील फोटो भी अपलोड कर दिए गए। इसके बाद ही शिकायतकर्ता परिवार

को तरह-तरह के फोन आने लगे। वह परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया।

सूरज उर्फ शिवम् ने पुलिस को बताया है कि बदला लेने के लिए यह किया गया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
11-11-2026