loksabha election-केजरीवाल सरकार से इस्तीफा देने वाले मंत्री राजकुमार आनंद की पूरी बात जानिए

loksabha election

loksabha election-लोकसभा चुनाव की गहमा गहमी और सियासी उठापटक के बीच दिल्ली में सबसे बड़ी खबर हो गई। केजरीवाल सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देकर दिल्ली में राजनीतिक भूचाल ला दिया। एक तरफ जहां शीर्ष नेतृत्व सलाखों के पीछे है वहीं अब आम आदमी पार्टी के साथी भी हाथ छुड़ाने लगे हैं। इस्तीफा देते समय राजकुमार आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस में जो बातें कहीं वह यहां वीडियो में वैसे का वैसा ही प्रस्तुत है।

loksabha election राजकुमार आनंद ने कही ये सब बातें

गौर करने वाली बात ये है कि पिछले साल जब ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था ठीक उसके पहले राजकुमार आनंद के घर पर भी ईडी का छापा पड़ा था। राजकुमार आनंद पटेल नगर से आप विधायक हैं। उस समय ईडी की टीम ने मंत्री के सरकारी आवास समेत 9 स्थानों पर छापा मारा था।

छापेमारी के दौरान ये बात सामने आई थी कि ईडी ने उनके बिजनेस से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में भी शामिल होने का संदेह था। हालांकि छापेमारी की इस कार्रवाई को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा था। राजकुमार आनंद पहली बार 2020 में पटेल नगर से विधायक बने थे।

राजकुमार आनंद के पहले उनकी पत्नी वीणा आनंद पटेल नगर से विधायक रह चुकी हैं। पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि केजरीवाल को पिछले 24 घंटे में ये चौथा झटका लगा है। इसके पहले तीन झटके कोर्ट से भी लग चुके हैं। हाईकोर्ट में कस्टडी और गिरफ्तारी को लेकर झटका लगा ही था राउज एवन्यू कोर्ट में भी वकीलों से जुड़ी मांग ठुकरा दी थी। सुप्रीम कोर्ट में भी उनके लिए इंतजार करने वाली खबर आई।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026