जान लीजिए दाऊद के डोजियर से जुड़ी खास बातें, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दाऊद के मामले में पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान ने मान लिया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है। पहली बार पाकिस्तान ने इस बात को कबूल किया है। पाकिस्तान ने आतंकियों की नई लिस्ट जारी की है, इसमें दाऊद इब्राहिम का भी नाम है।

एफएटीएफ की निगरानी की लिस्ट से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इसमें दाऊद इब्राहिम का भी शामिल है।

दरअसल पाकिस्तान को बहुत पहले ये मान लेना चाहिए था कि दाऊद उन्हीं के पास है बल्कि पाकिस्तान को उसके खिलाफ कार्रवाई भी करनी चाहिए थी। गौरतलब है कि भारत ये दावा बार बार करता रहा है कि भारत में मुंबई हमले का मास्टरमाइड अंडरवर्लड सरगना दाऊद पाकिस्तान में है और वहीं से अपने काला कारोबार चला रहा है। इस सिलसिले में भारत ने दाऊद के विस्तृत विवरण वाला डोजियर भी तैयार किया था। भारत ने दाऊद का जो डोजियर पाकिस्तान को सौंपा था उसकी एक एक डिटेल्स मेरे पास है।  हम आपको इसी डोजियर की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। इस डोजियर के मुताबिक दाऊद को उसके लोग 8 नामो से जानते हैं। Dawood Ibrahim @ Dawood Bhai @ Sheikh Farooqi @ Dawood Sabri @ Bada Seth @ Bade Bhai @ Iqbal Bhai @ Mucchad ये सब दाऊद के ही नाम हैं।

भारत ने डोजियर में दाऊद को कराची में रहने की बात तभी कही थी। उसके कराची के दो पत्ते भी डोजियर में दिए गए थे। ये दो पते हैं मोइन पैलेस, 2री मंजिल, अबदुल्लाह शाह गाजी दरगाह के सामने कराची। 2 6ए, ख्याबन तंजीम फेज5 डिफेंस हाउसिंग एरिया कराची। पाकिस्तान में उसका तीसरा ठिकाना है मारगल्ला रोड. पी6/2 स्ट्रीट नंबर 22 हाउस नंबर 29 इस्लामाबाद।

भारत ने दाऊद के डोडियर में कराची के 6 औऱ इस्लामाबाद के दो पते दिए हैं। डोजियर के मुताबिक दाऊद की पत्नी के नाम पाकिस्तान से जारी पांच पासपोर्ट हैं। उसकी पत्नी जुबीना जरीन को माहाजबी, जुबीना जरीन, जुबैदा अब्दुल गफ्फार और रूखसाना के नाम से पासपोर्ट दिए गए हैं।

दाऊद की तीन बेटियां और एक बेटा है। डोजियर में दाऊद के मुंबई, पाकिस्तान औऱ दुबई जैसे जगहों से जारी 15 से ज्यादा पासपोर्ट का विवरण दिया गया है। कई पासपोर्ट में उसका नाम अलग अलग लिखा गया है। दाऊद के डोजियर में उसके खिलाफ मुंबई दिल्ली में दर्ज 12 से ज्यादा केसों का जिक्र है। भारत ने दाऊद के डोजियर में उसके करीबी 25 साथियों का जिक्र किया था।

देखें वीडियो–

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
03-11-2026