ISIS का संदिग्ध आईडी के साथ दिल्ली में गिरफ्तार,देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दोआईईडी भी बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी दिल्ली में किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धौला कुआं के पास से एक मुठभेड़ के बाद इस आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकी की पहचान अब्दुल युसुफ के रूप में हुई है। आतंकी के पास से पिस्टल और दो आईईडी (IED) बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस इसके साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में इस्लामिक स्टेट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली में हमले की फिराक में घूम रहे इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकी को पुलिस ने धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि ISIS ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।
गिरफ्तार आईएसआईएस के संदिग्घ आंतकी की पहचान अब्दुल यूसुफ खान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया, ”दोनों ओर से फायरिंग के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वह अकेला ही था और उसने दिल्ली में हमले की साजिश रची थी। हमने उसके कब्जे से पिस्टल और दो आईडी बरामद की है। बाद में इसके बारे में और जानकारी साझा की जाएगी।”

दिल्ली में गुरुवार को जैश के तीन आतंकियों के घुसने का अलर्ट था। दिल्ली में 15 अगस्त को आतंकी हमले की चेतावनी सुरक्षाबलों ने जारी की थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस काफी सतर्क थी। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर तड़के कार्रवाई की और मुठभेड़ में आतंकियों को अरेस्ट कर लिया। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों के दिल्ली में घुसने के इनपुट्स मिले थे। इनपुट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर ये आतंकी दिल्ली में घुसे हैं। आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला करने के अलावा किसी वीआईपी को भी निशाना बना सकते है।

गृहमंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जैश ए मोहम्मद दिल्ली में दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। आतंकी हमले के लिए जैश के तीन आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं। ये आतंकी सियालकोट के रास्ते दिल्ली में आए हैं। इन आतंकियों के नाम शकील अहमद, जुमान खान व गुलजान बताए जा रहे हैं। खुफिया विभाग से दिए गए इनपुट्स में कहा गया है कि राममंदिर जन्मभूमि पूजन से आपा खोए ये आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि  जैश के मुखिया मुफ्ती अब्दुल रऊफ ने भी इनको आतंकी हमले के निर्देश दिए हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026