कोरोना महामारी से युद्ध में इस तरह मदद कर रहे हैं बॉलीवुड के सितारे, देखें वीडियो

नई दिल्ली. इंडिया विस्तार डेस्क। कोरोना महामांरी में बॉलीवुड के लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। आपको याद होगा कि पिछले साल सोनू सूद लोगों के हीरो बनकर उभरे थे। इस बार कुछ सितारे डोनेशन के जरिए मदद कर रहे हैं तो कुछ सीधे जरूरतमंदो तक मदद पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, अनुष्का शर्मा औऱ विराट कोहली ने अलग अलग स्तर पर अभियान चलाया था जिसका मकसद रकम एकत्रित कर कोरोना पीड़ितों को मदद करना था। चर्चा है कि अनुष्का-विराट ने 11 करोड़ तो प्रियंका निक ने सात करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं। अमिताभ बच्चन ने भी पोलैंड से 50 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मंगाए थे। इसके लिए उन्होंने अपने ब्लाग में पोलैंड सरकार का शुक्रिया भी इसी तरह अक्षय कुमार ने कोरोना से जंग जीतने के बाद ट्वींकल के साथ मिलकर 220 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दान करने की घोषणा की है। सलमान खान भी खाना मंगवाकर फ्रंटलाइन वर्करो में बंटवाते हैं। बंटवाने से पहले वो खुद खाना चखकर उसकी क्वालिटी चेक करते हैं। करीना कपूर लोगों को घर में रहकर कोरोना से लड़ने के टिप्स दे रही है। करीना ने हाल ही में इस्टाग्राम पर एक चाइल्ड हेल्प लाइन का भी नंबर शेयर किया था। इसके जरिए वह उन बच्चों की मदद कर रही हैं जो महामारी में मां बाप खो चुके हैं। ऋतिक रोशन ने मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी के साथ मिलकर शुरू किए गए हेल्प इंडिया ब्रीद में 15 हजार डालर दान किए। उन्होंने हॉलीवुड स्टार्स के साथ मिलकर 27 करोड़ रुपये जुटाए। अजय देवगन ने शिवाजी पार्क मुंबई में अपनी ओर से 20 आईसीयू बेड की व्यवस्था की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026