भारतीय तैराकों को मिलेगी सरकार की वित्तीय सहायता यह है पूरी जानकारी

भारतीय तैराकों को केंद्र सरकार वित्तीय सहायता देने वाली है। केंद्रीय खेल मंत्रालय की लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) और प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) योजना के माध्यम से भारतीय तैराकों को इस साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई है। मिशन ओलिंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) से मंजूरी के बाद यह सहायता साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, माना पटेल और केनिशा गुप्ता को भेज दी गई है। साजन और श्रीहरि वर्तमान में टीओपीएस कोर ग्रुप का हिस्सा हैं, जबकि माना और केनिशा टीओपीएस डेवलपमेंट ग्रुप से हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले साजन को प्रशिक्षण पर खर्च के साथ-साथ कई प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने के लिए 15.1 लाख रुपये (पूल शुल्क और विमान किराया को छोड़कर) की मंजूरी दी गई है।

वह मई में मोनाको, बार्सिलोना और कैनेट में तीन मेर नोस्ट्रम कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले अप्रैल के मध्य में डेनमार्क ओपन, डेनमार्क में हिस्सा लेंगे। इसके बाद साजन जून और जुलाई के बीच स्पेन के सिएरा नेवादा प्रशिक्षण केंद्र में उच्च ऊंचाई वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

      साजन ने दुबई में अपने प्रशिक्षण शिविर से भारतीय खेल प्राधिकरण को बताया कि “हम दो बड़ी प्रतियोगिताओं में कुछ बड़ा हासिल करने की ओर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों से पहले अप्रैल, मई और जून में हमारी कुछ क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं हैं। ये प्रतियोगिताएं हमारे लिए यह जानने के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिताओं के रूप में कार्य करेंगी कि हम अभी कितना तैयार हैं।

टोक्यो 2020 में भी भाग लेने वाले श्रीहरि नटराज को घरेलू प्रशिक्षण पर खर्च और कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 22.02 लाख रुपये की सहायता को मंजूरी दी गई है। इस वित्तीय सहायता में उनके निजी कोच और फिजियोथेरेपिस्ट का खर्च भी शामिल है। श्रीहरि 31 मार्च से शुरू होने वाली फ्रेंच ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप और 18 से 23 मई तक होने वाली मेर नोस्ट्रम में हिस्सा लेंगे।

इस बीच, टोक्यो ओलंपियन माना पटेल और युवा खिलाड़ी केनिशा गुप्ता को फ्रेंच ओपन तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 3.89 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह चैंपियनशिप जून में बुडापेस्ट में होने वाली तैराकी विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी माना जाता है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई इस वित्तीय सहायता पर साजन ने कहा कि, “यह एक बड़ी मदद है और अब, एक अवसर है जो हमें विश्व स्तर से बराबरी करने में मदद करेगा। मुझे माना, श्रीहरि, केनिशा और अन्य लोगों को अपने क्षेत्र में लगातार काम करते हुए और अधिक हासिल करने के लिए लालायित देखकर बहुत गर्व हो रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
08-11-2026