Indian Navy-Ncb-ऑपरेशन सागर मंथन में पकड़ी गई ड्रग की सबसे बड़ी खेप

Indian navy-ncb

Indian Navy-Ncb-एनसीबी, नौसेना और एटीएस गुजरात पुलिस द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में, हिंद महासागर में लगभग 3300 किलोग्राम ड्रग्स की एक विशाल खेप जब्त की गई। यह देश में मात्रा के हिसाब से सबसे अधिक तटीय जब्ती है और अपने आप में रिकॉर्ड है। बरामद खेप में चरस/हशीश शामिल है। इस प्रकरण में पांच संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है/गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई दी है।

Indian Navy-Ncb और गुजरात एटीएस का खास ऑपरेशन सागर मंथन

महानिदेशक, एनसीबी श्री ज्ञानेश्वर सिंह, उप महानिदेशक (ऑपरेशन), एनसीबी के नेतृत्व में ऑपरेशन “सागर-मंथन” को आरम्भ किया और इसमें एनसीबी मुख्यालय की ऑप्स शाखा के अधिकारी और भारतीय नौसेना के ऑप्स/खुफिया शाखाओं के अधिकारी शामिल थे, ताकि हिंद महासागर क्षेत्र में ड्रग्स की समुद्री तस्करी से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का मुकाबला किया जा सके। भारतीय नौसेना के समन्वय में एनसीबी द्वारा इस तरह के समुद्री अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की गई है। वर्तमान ऑपरेशन के पूर्व “ऑपरेशन समुद्रगुप्त” भी इस कडी में एक और बड़ी सफलता थी।

इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य कार्रवाई योग्य जानकारी एकत्र करना है जिससे प्रतिबंधित मादक पदार्थों को ले जाने वाले जहाजों की गतिविधियों को रोका जा सके। इस कार्य के लिए, टीम ने भारतीय नौसेना और अन्य ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों जैसे एटीएस गुजरात, खुफिया एजेंसियों आदि से जानकारी का आदान-प्रदान कर ठोस आसूचना को एकत्र किया। टीम ने कई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय जानकारियों को विकसित कर कार्रवाई योग्य इनपुट उत्पन्न करने के लिए आधुनिक तकनीकी का भी प्रयोग किया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑपस ब्रांच को एक विश्वसनीय स्रोत से जानकारी मिली थी कि मछली पकड़ने वाली एक विदेशी नौका, जो अपंजीकृत है और जिसमें कोई एआईएस स्थापित नहीं है, 3000 किलोग्राम से अधिक नारकोटिक्स पदार्थ और 5-7 विदेशी नागरिकों के साथ भारतीय जल क्षेत्र में आ रहा है। यह भी ज्ञात हुआ कि तमिलनाडु की ओर से आने वाली इस मछली पकड़ने वाली नौका द्वारा 27 फरवरी, 2024 को 0500-0700 बजे के बीच भारतीय जल सीमा के भीतर एक निश्चित बिंदु पर संदिग्ध प्रतिबंधित सामग्री को पहुंचाया जाएगा।

इस जानकारी के आधार पर ऑपरेशन “सागर मंथन-1” को लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन के लिए एनसीबी, इंडियन नेवी और गुजरात एटीएस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जहाज पर नियंत्रण के लिए, एनसीबी द्रारा भारतीय नौसेना से सहायता का अनुरोध किया। एनसीबी के अनुरोध पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय नौसेना ने इस ऑपरेशन के लिए अपने निकटतम सुरक्षा स्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित की।

भारतीय नौसेना की मदद से एनसीबी और गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम ने 27/02/2024 सुबह एक संदिग्ध जहाज को रोका। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए भारतीय युद्धपोत द्वारा जहाज और चालक दल को पोरबंदर ले जाया गया। 05 विदेशी नागरिकों, जिनके पास कोई पहचान दस्तावेज नहीं थे, को निरुद्ध/गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ ले जा रही नौका के साथ एक थुराया (Thuraya) और 04 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। दवा पैकेजिंग सामग्री पर “रास अवाद फूड्स कंपनी, पाकिस्तान का उत्पादन” प्रिंट पाया गया।

जब्त किए गए मादक पदार्थ:

3110  किलोग्राम चरस/हशीश

158.3 किलोग्राम क्रिस्टलीय पाउडर मेथ

24.6   किलोग्राम हेरोइन.

इस अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का समूल भंडाफोड़ करने के लिए जांच जारी है। आवश्यकतानुसार विदेशी ड्रग प्रवर्तन एजेंसियों से भी अपेक्षित सहायता ली जाएगी। एनसीबी द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में संलिप्त ऐसे संपूर्ण नेटवर्कों की पहचान करने और उन्हें रोकने के प्रयास जारी हैं और यह कार्रवाई भी ऐसे प्रयासों का परिणाम है। यह ऑपरेशन अंतर-एजेंसी सहयोग और समन्वय का भी एक बड़ा उदाहरण है। एनसीबी भारत सरकार के नशा मुक्त के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सहयोग के लिए एटीएस गुजरात पुलिस और भारतीय नौसेना की भागीदारी की सराहना की।

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार |
23-06-2026