झमाझम बारिश के लिए करना होगा कितना इंतज़ार

[responsivevoice_button voice=”Hindi male” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली , इंडिया विस्तार। अच्छे मॉनसून की उम्मीद लगाए बैठे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अबतक जुलाई सूखी ही रही है। पिछले 15 दिनों में तो 6 साल की सबसे कम बारिश देखने को मिली है। हालांकि, इस हफ्ते की बात करें तो मौसम विभाग ने आज से लेकर 23 जुलाई तक रोज बारिश की भविष्यवाणी की है। इसमें बहुत तेज बारिश अभी 22 जुलाई तक होने की उम्मीद नहीं है। वहीं 17 से 19 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


पुराने रेकॉर्ड टूटे
क्या दिल्ली में अगस्त के बाद जुलाई में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। इस बार लोगों को ऐसा नहीं लग रहा है। मौसम विभाग के आंकडे़ भी यही कह रहे हैं। आधी जुलाई बीत चुकी है। शुरूआती पंद्रह दिनों में पिछले छह सालों के दौरान दिल्ली में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

उमस, गर्मी ने किया परेशान
बारिश के अभाव में लोगों को जबर्दस्त गर्मी और उमस परेशान कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा और यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री रहा और यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 58 से 81 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में मॉनसून सामान्य रहना था। लेकिन अब तक मॉनसून ने निराश ही किया है। आलम यह है कि यदि अब भी बारिश ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो जुलाई सबसे कम बारिश का रेकार्ड भी बना सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी तक जुलाई में महज 44 एमएम बारिश हुई है। पिछले छह सालों के दौरान जुलाई के पंद्रह दिनों में इतनी कम बारिश हुई है। वहीं 11 सालों के दौरान महज तीन बार ही इतनी कम बारिश दर्ज हुई है। स्काईमेट के अनुसार अभी दिल्ली में शुष्क मौसम चल रहा है। गुरुवार रात से मौसम के बदलने की उम्मीद है। जिसके बाद 18 से 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है लेकिन यह बहुत तेज बारिश नहीं होगी। कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश फिर कम हो जाएगी।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
16-09-2026