शिक्षित बेटी अपने साथ-साथ सबको शिक्षित कर सकती है-प्रतिमा श्रीवास्तव

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। शिक्षित बेटी अपने साथ साथ अपने ससुराल और सबको शिक्षित कर सकती है। पहले की बजाय अब महिलाएं सारी उंचाईंयों को छू रही हैं। यह बात पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं में छिपी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वह पुलिस फैमिलि वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल वूमेन डे कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

दिल्ली पुलिस की नई पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में प्रतिमा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम के अलावा महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक नाट्य भी प्रस्तुत किया गया। नाटक में दिल्ली पुलिस परिवार की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सेल्फ डिफेंस औऱ फैशन शो कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रतीक चिन्ह दिए गए। खेल, ब्यूटी और वेलफेयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कुल 48 उपहार वितरित किए गए।

खेल के क्षेत्र में यह पुरस्कार संगीता, तोसानी राणा, सिमरनजीत कौर और चित्रा को और ब्यूटी के लिए आशा मीणा और ईशा राजपूत को पुरस्कार प्राप्त हुआ। सोसायटी अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने  वेलफेयर के लिए एएसआई उषा रानी, कांस्टेबल मुकेश. एएसआई सीमा, कांस्टेबल सीमा, वंदना, हेडकांस्टेबल एकता, अनिता, कांस्टेबल नूरी, हेडकांस्टेबल अनुराधा, कांस्टेबल गीता, हेडकांस्टेबल रीतू, हेडकांस्टेबल पूनम, कांस्टेबल सीमा, राकेश, नीरज औऱ मीनाक्षी को सम्मानित किया। इसी तरह अहाता किदारा, नरेला, पीतमपुरा और शालीमार बाग वेलफेयर केंद्र को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में केक काटने के अलावा लकी ड्रा भी आयोजित हुआ जिसमें पिज्जा मेकर, इंड्क्शन कूकर के अलावा बमपर प्राइज के रूप में 190 लीटर का रेफ्रीजेटर वितरित किया गया। बंपर प्राइज न्यू पुलिस लाइन की रीतिका मे जीता।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
11-11-2026