amitabh bachchan net worth-अमिताभ बच्चन के पास कितने की संपत्ति है जानते हैं आप ?

amitabh bachchan net worth-टीवी पर, रेडियो पर, फोन में और यूट्यूब के रिकॉर्डेड विज्ञापनों में पिछले साल जो आवाज सबसे ज्यादा सुनाई दी वो थी अमिताभ बच्चन की। सरकार को जब भी अपनी किसी स्कीम को जनता तक पहुंचाना होता है तो उसे अमिताभ बच्चन की आवाज और उनकी अनोखी पर्सनैलिटी की याद जरूर आती है। वो पूरी दुनिया के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं।

amitabh bachchan net worth

ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि अमिताभ बच्चन जब इतना काम करते हैं तो कितना कमा लेते होंगे। अमिताभ बच्चन की शादी को आज 48 साल हो गए हैं और इसी मौके पर हम आपको बताते हैं कि अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ कितनी है। वो कितना कमाते हैं और हर साल उनकी फीस में कितनी बढ़ोतरी हो जाती है।

तो जान लें कि अमिताभ फिल्मों, ब्रांड एंडॉर्समेंट, टीवी शो के होस्ट, फिल्म प्रोडक्शन, खुद के निवेश आदि से पैसा कमाते हैं। बिग बी ने 1969 में पहली बार एक भुवन शोम नाम की फिल्म में अपनी आवाज देकर पहली बार पैसा कमाना शुरू किया था। इस नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म को  मृणाल सेन ने डायरेक्ट किया था।

उसके बाद वो आज तक लगातार काम करते जा रहे हैं. लोग उनकी आवाज से लेकर एक्टिंग तक के दीवाने हैं। पर्सनल तौर पर अमिताभ आधी रात के अपने फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। फैंस से लगातार बातचीत करते हैं और उनके पोस्ट को प्रमोट भी करते हैं।

फिल्मों की कितनी लेते हैं  फीस?
अमिताभ  एक फिल्म साइन करने की फीस 10 करोड़ रुपए लेते हैं। लेकिन अगर फिल्म अच्छी है और बड़े फिल्ममेकर की है तो अमिताभ पैसे को उतना महत्व नहीं देते। 7-8 करोड़ तक में बार्गेन करके उन्हें फिल्म में लिया जा सकता है।

ये है केबीसी की फीस
2000 में शुरू हुए केबीसी को अमिताभ होस्ट करते आ रहे हैं। बस एक बार सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था लेकिन वो अमिताभ को उसके बाद कभी रिप्लेस नहीं कर पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ एक एपिसोड की फीस 3-5 करोड़ चार्ज करते हैं। यानी फिल्म से ज्यादा उनकी कमाई टीवी शो होस्ट करके होती है।

विज्ञापन से क्या कमाते हैं?
एक एड के लिए अमिताभ 2 करोड़ की फीस चार्च करते हैं। ये हर कंपनी के हिसाब से अलग होती है। काम के आधार पर पैसा तय होता है। बताया जाता है कि पिछले साल डीडी किसान चैनल पर एड करके अमिताभ ने करीब 6 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

निवेश से बढ़ रही है संपत्ति
अमिताभ ने कई शहरों में संपत्तियों में निवेश किया है। उनकी बहुत सारी प्रॉपर्टी और घर हैं। जिनकी हर साल बढ़ती कीमत उनकी कमाई में लगातार इजाफा करती रहती है।

150 करोड़ रुपये से भी अधिक कमाई
कमाई के सभी जरिए एक साथ जोड़ दिए जाएं तो अमिताभ की सालाना कमाई 150 करोड़ रुपए से ज्यादा बैठती है। सटीक आंकड़ों को पता इनकम टैक्स से चलेगा लेकिन अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है। कुछ पेपर्स में उनकी कुल नेटवर्थ 3160 करोड़ के आसपास बताई जाती है। जो एक अनुमान ही कहा जा सकता है। यह संपत्ति वह अपने दोनों बच्चों श्वेता और अभिषेक में बांटने वाले हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
25-10-2026