akshay kumar net worth-अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2700 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। स्वनिर्मित सुपर स्टार और सर्वाधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार प्रशिक्षित मार्शल कलाकार हैं। बॉलीवुड में लोग उन्हें खिलाड़ी भैया कहते हैं। उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्हें खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। ज्यादातर फिल्मों में वह अपना स्टंट खुद करते हैं।
akshay kumar net worth
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं। कहा जाता है कि एक फिल्म के लिए वह 80-100 करोड़ रुपये तक लेते हैं। उनकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। इस समय उनकी कुल नेटवर्थ 2591 करोड़ की बताई जाती है। उनके पास एक सी फेसिंग बंगला है। इसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
अक्षय कुमार का बंगला
अक्षय कुमार के बंगले में लिविंग रूम, होम थियेटर, किचन, डायनिंग एरिया और एक वॉक इन क्लॉजेट है। अक्षय कुमार के पास 4 फ्लैट भी हैं जिनमें से हरेक की कीमत 4.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास गोवा में एक शानदार विला भी है जहां अक्सर वह परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जाते हैं। अक्षय कुमार को गाड़ियों का बहुत शौक है।
अक्षय कुमार की गाड़ियां
अक्षय कुमार के पास फैंटम की सेंवेंथ जेनरेशन कार मौजूद है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास एक मर्सिडिज बेंज फाइव क्लास भी है इसकी कीमत 1.10 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा उनके पास बेंटले, रेंज रोवर जैसी गाड़ियां भी हैं। अक्षय कुमार को बाइक्स पसंद है उनके पास बाइक के भी अच्छे कलेक्शन हैं। वह एक प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं जिसकी कीमत 260 करोड़ रुपये बताई जाती है। हेल्थ को सबसे बड़ा धन मानने वाले अक्षय खुद को लेट नाइट पार्टियों से दूर रखते हैं।
- आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें
- WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी?
- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित
- सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार
- वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान






